Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार
    व्यापार

    मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से निरंतर निवेश और अमेरिकी बाजारों में तेजी के साथ-साथ निचले स्तरों पर खरीदारी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 324.83 अंक चढ़कर 79,820.98 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 100.7 अंक चढ़कर 24,242 अंक पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.40 रुपये पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड में सर्वाधिक लाभ रहा। मारुति, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,026.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "इस समेकित बाजार में दो मजबूत कारक काम कर रहे हैं। पहला, एफआईआई द्वारा की जा रही लगातार बिकवाली ने मंदड़ियों को फायदा पहुंचाया है और बाजार को नीचे की ओर खींचा है। दूसरा, डीआईआई द्वारा की जा रही सतत खरीद ने बाजार को सहारा दिया है और बाजार में गिरावट को रोका है। आने वाले दिनों में बाजार का रुख कैसा रहेगा, यह इन दो कारकों की सापेक्षिक मजबूती पर निर्भर करेगा।" 

    एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी रही। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "अमेरिकी शेयर बाजार जश्न के मूड में हैं, एसएंडपी 500 ने 6,000 का आंकड़ा पार कर लिया है और डॉव 44,000 के पार पहुंच गया है। यह सब डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत, फेड की ब्याज दरों में कटौती और मजबूत उपभोक्ता भावना के कारण हो रहा है।"

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत गिरकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोमवार को बीएसई का सूचकांक 9.83 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 79,496.15 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,141.30 अंक पर बंद हुआ था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.