Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»झारखंड में ओवैसी के प्रचार में नहीं आने की असली वजह आई सामने
    राज्य

    झारखंड में ओवैसी के प्रचार में नहीं आने की असली वजह आई सामने

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड में ओवैसी के प्रचार में नहीं आने की असली वजह आई सामने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जमशेदपुर। एआईएमआईएम (AIMIM) की तरफ से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बाबर खान के प्रचार के लिए अंतिम दिन सोमवार को एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी झारखंड नहीं पहुंच सके। जिसके चलते सभा में आए मुस्लिम समुदाय के लोगों को निराशा झेलनी पड़ी। बता दें कि ओवैसी की सभा मानगो आजादनगर स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित की गई थी।

    आयोजक सह प्रत्याशी बाबर खान ने पहले बताया कि एक बजे, बाद में बोला तीन बजे असदउद्दीन ओवैसी आएंगे। लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी जमा हो गई थी। मौलाना शमसादुल कादरी समेत अन्य मौलाना सभा को संबोधित कर रहे थे। धीरे-धीरे भीड़ जुट रही थी। लेकिन इसी बीच पता चला कि असदुद्दीन औवैसी नहीं आएंगे। सूचना मिलते ही मैदान खाली हो गया।

    अनुमति में देरी की वजह से ओवैसी नहीं आ पाए झारखंड
    वहीं बाबर खान ने कहा कि ओवैसी को आना था, लेकिन अनुमति मिलने में देर होने के कारण नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि सभा के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान पैदा करने की कोशिश की लेकिन यहां के मुसलमान समझ गए हैं कि अब किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने पतंग छाप पर मुहर लगाने की अपील की।

    ओवैसी ने 2024 में 7 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लेमिन (एआइएमआइएम) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन सीटों में पाकुड़, महागामा, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, बड़कागांव, चतरा और गढ़वा शामिल हैं।माना जा रहा है कि इसके अलावा दूसरे चरण की सीटों पर भी पार्टी उम्मीदवार उतार सकती है।

    इन्हें बनाया प्रत्याशी
    एआइएमआइएम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर ने बताया कि पार्टी ने सात सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
    पाकुड़ से हाजी तनवीर आलम, महागामा से कमरान खान, रांची से महताब आलम, जमशेदपुर पश्चिम से बाबर खान, चतरा से सुबोध पासवान, बड़कागांव से शमीम अंसारी, गढ़वा से डा एम एन खान को पार्टी ने टिकट दिया है।

    किस विधानसभा सीट में कितनी मुस्लिम आबादी
    एआइएमआइएम ने जिन सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं, उनपर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 22 से 38 प्रतिशत तक है। संथाल परगना के देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहेबगंज और पाकुड़ के अलावा लोहरदगा और गिरिडीह में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है।

    वहीं, साहिबगंज और पाकुड़ में मुसलमान कुल आबादी के 30 प्रतिशत तक हैं। इसी तरह देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा और गिरिडीह जिले में भी मुसलमानों की आबादी लगभग 20 प्रतिशत है।

    विधानसभा चुनाव-2019 में 14 सीटों पर लड़ी थी पार्टी
    झारखंड में पिछले चुनाव में एआइएमआइएम ने 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें डुमरी में एआइएमआइएम को सबसे ज्यादा 24 हजार 132 वोट मिले थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त…..

    June 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.