Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»उपचुनाव में फंसा भाजपा प्रत्याशियों का भविष्य
    मध्यप्रदेश

    उपचुनाव में फंसा भाजपा प्रत्याशियों का भविष्य

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उपचुनाव में फंसा भाजपा प्रत्याशियों का भविष्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार शाम को प्रचार थम गया। 13 नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होंगे। इन उपचुनावों को जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर की अग्रिपरीक्षा माना जा रहा है, वहीं ये चुनाव भाजपा प्रत्याशियों का भविष्य भी तय करेंगे। प्रदेश में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल के लिए प्रतिष्ठा का विषय हैं। सरकार ने दोनों सीटों पर एकतरफा जीत के लिए संगठन के साथ मिलकर पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों सीटें जीतकर सरकार पार्टी हाईकमान को संदेश देना चाहती है कि उसकी नीतियों और योजनाओं से जनता सरोकार रखती है, जबकि विपक्ष उपचुनाव जीतकर सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना चाहता है। यही वजह है कि कांग्रेस भी चुनाव में पूरी ताकत से प्रचार में जुटी है।
    मप्र की राजनीति में वर्तमान समय पार्टियों का पूरा फोकस बुधनी और विजयपुर पर है। खासकर भाजपा और कांग्रेस ने अपना पूरा दमखम इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लगा रखा है। दोनों पार्टियां इन सीटों को जीतकर अपनी धाक जमाना चाहती हैं। बुधनी सीट पर भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच और विजयपुर में भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच मुख्य मुकाबला होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। दोनों सीटों पर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशियों के लिए खास मायने रखते हैं। क्योंकि इस चुनाव में अगर ये जीतते हैं, तभी आगे की राजनीति में इनको जगह मिलेगी। इसलिए प्रत्याशियों के साथ ही पूरी भाजपा ने इन्हें जिताने के लिए पूरा दमखम लगा रखा है। विजयपुर सीट पर कुल 2,54,647 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1,33,554 और महिला मतदाता 1,21,091 हैं। यहां कुल 11 प्रत्याशी उपचुनाव के मैदान में हैं। बुधनी सीट पर कुल मतदाता 2,76,591 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1,43,111,महिला मतदाता 1,33,280 हैं। यहां कुल 20 प्रत्याशी हैं।

    जीते तो बढ़ेगा कद
     विजयपुर में उपचुनाव के नतीजों से वन मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत का राजनीतिक भविष्य तय होगा। रामनिवास रावत कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अगर वे चुनाव जीत जाते हैं, तो उनका मंत्री पद बरकरार रहेगा और पार्टी में उनका कद बढ़ेगा, लेकिन यदि रावत चुनाव हार जाते हैं, तो उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उनकी स्थिति पूर्व मंत्री इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया जैसी हो सकती है। ये दोनों नेता 2020 में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में चले गए थे। उपचुनाव में हार के बाद उन्हें मंत्री पद छोडऩा पड़ा था। यही वजह है कि रावत उपचुनाव में जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में विदिशा से सांसद रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया था। उपचुनाव में बुधनी से टिकट मिलने से भार्गव के लिए आगे की राजनीति के द्वार खुल गए हैं। यदि भार्गव चुनाव जीतते हैं, अगले चुनाव में सिटिंग एमएलए के नाते पार्टी के लिए उनका टिकट काटना आसान नहीं होगा, लेकिन उपचुनाव में हार उन्हें राजनीतिक हाशिए पर पहुंचा सकती है।

    कांग्रेस प्रत्याशियों के पास खोने को कुछ खास नहीं
    जहां एक तरफ भाजपा प्रत्याशियों का सियासी भविष्य ये उपचुनाव तय करेंगे, वहीं बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल और विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा के पास खोने को कुछ खास नहीं है। बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल छठी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वे 1992 में बुधनी से उपचुनाव, 1993 व 2003 में विधानसभा चुनाव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने 2006 का उपचुनाव लड़ चुके हैं। पटेल ने 2023 में भोजपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। पांच चुनावों में पटेल ने सिर्फ एक बार 1993 में जीत दर्ज की थी। ऐसे ही विजयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा इसी सीट से पिछला चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हार चुके हैं, हालांकि उन्हें 44 हजार 128 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। इनमें से जो भी प्रत्याशी चुनाव जीतेगा, उसका राजनीतिक बद बढ़ जाएगा और उसके लिए भविष्य में सियासत की राह लंबी होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति….

    June 16, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 16, 2026

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति….

    June 16, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 16, 2026

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.