Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सुबह सूरज के आते ही गुलाबी सर्दी गायब
    मध्यप्रदेश

    सुबह सूरज के आते ही गुलाबी सर्दी गायब

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुबह सूरज के आते ही गुलाबी सर्दी गायब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण फिलहाल दिन और रात के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है और दिल्ली-पंजाब की ओर से आ रहीं प्रदूषित हवाओं के कारण भी तापमान बढ़ा हुआ है, सोमवार को भी दिन और रात के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। सूर्यास्त के बाद और रात के समय गुलाबी ठंडक रही, जो सुबह सूर्योदय तक रही। इसके बाद सूरज ने जब धरती पर धूप बिखेरी, गुलाबी ठंडक रफूचक्कर हो गई। दिन में गर्माहट का अहसास हुआ।
    मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। 20 नवंबर के बाद ही तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम शुष्क होने के कारण अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके कारण दिन में गर्माहट बनी हुई है। लोगों के माथों पर पसीना नजर आ रहा है, जबकि घरों में अब भी पंखे और एसी चल रहे हैं।

    तापमान में अंतर बिगाड़ रहा बच्चों का स्वास्थ्य
    दिन और रात के मौसम में अंतर बच्चों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। सुबह-शाम हो रही हल्की सर्दी की वजह से नौनिहाल बीमार हो रहे हैं। वायरल, खांसी, जुकाम, निमोनिया से पीडि़त बच्चे जेएएच अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 150 बच्चों की ओपीडी हो रही है। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर व चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार है। वायरल के 30, सर्दी-जुकाम से 15-20, निमोनिया 5-10 और गले में संक्रमण से 10 प्रतिशत बच्चे पीडि़त हैं। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को सर्दी-जुखाम, खांसी, निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण बढऩे का खतरा रहता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    UBSE Result 2026 OUT: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी बने राज्य के सेकेंड टॉपर

    April 25, 2026

    Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल

    April 24, 2026

    Badrinath Temple: जेठ और बहु की लोक परंपरा का धाम में होता है निर्वहन, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

    April 24, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    Uttarakhand Weather: यमुना घाटी में मूसलाधार बारिश शुरू, नौ जिलों में बदलेगा मौसम, अंधड़ की चेतावनी

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UBSE Result 2026 OUT: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी बने राज्य के सेकेंड टॉपर

    April 25, 2026

    Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल

    April 24, 2026

    Badrinath Temple: जेठ और बहु की लोक परंपरा का धाम में होता है निर्वहन, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

    April 24, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.