Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»इजरायल पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, 165 से ज्यादा मिसाइलें दागी; आयरन डोम भी अटैक रोकने में नाकाम…
    विदेश

    इजरायल पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, 165 से ज्यादा मिसाइलें दागी; आयरन डोम भी अटैक रोकने में नाकाम…

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, 165 से ज्यादा मिसाइलें दागी; आयरन डोम भी अटैक रोकने में नाकाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल इस वक्त हमास और हिजबुल्लाह आतंकियों के खिलाफ दो मोर्चों में सीधी लड़ाई लड़ रहा है।

    इस बीच सोमवार को लेबनान के आतंकियों ने इजरायल के उत्तरी शहरों पर 165 से अधिक मिसाइलें दागी।

    हमला इतना भीषण था कि इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली शिन बेट और आयरन डोम भी कई मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे। हिजबुल्लाह ने हाइफा शहर में 90 से अधिक मिसाइलें दागी गई। वहीं, गैलिली में लगभग 50 रॉकेट दागे गए।

    आईडीएफ ने एक बयान में कहा है कि हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम 7 लोग घायल हो गए हैं। हमले के बाद सड़क पर कई वाहनों में आग लग गई और रिहायशी इलाकों में कई इमारतें ध्वस्त हो गई। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है।

    टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह का इजरायली शहरों पर यह हमला ऐसे वक्त में आया है, जब इससे पहले इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने एक बयान में कहा कि लेबनान से साथ युद्धविराम की दिशा में कुछ प्रगति हुई है।

    उत्तरी शहर बिइना में रॉकेट हमले के बाद छर्रे लगने से 27 वर्षीय एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई और 35 वर्षीय एक युवक और एक साल लड़की घायल हो गई।

    इजरायल रक्षा बलों के अनुसार, हमले में गैलिली पर लगभग 50 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया, जबकि कई रॉकेट कारमील क्षेत्र और निकटवर्ती कस्बों पर गिरे।

    वहीं, इजरायल के उत्तरी शहर हाइफा में 90 से अधिक मिसाइलें दागी गई। लेबनान से इजरायली शहरों पर कम से कम 165 मिसाइलें और ड्रोन से अटैक किया गया।

    मिसाइलें शहरों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी गिरी। इससे शहरवासियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में कई इमारतें ध्वस्त हो गई और वाहनों में आग लग गई।

    इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ)ने कहा कि हिजबुल्लाह के रॉकेटों की बौछार को इजरायल की रक्षा प्रणाली “आयरन डोम” द्वारा रोक दिया गया था, लेकिन कुछ रॉकेट हाइफा खाड़ी के आबादी वाले क्षेत्रों में भी गिरे।

    इराकी आतंकियों का इजरायल के तीन ठिकानों पर हमला

    इस बीच इराकी सशस्त्र समूहों ने भी सोमवार को दक्षिणी और उत्तरी इज़रायल में उसके रणनीतिक लक्ष्यों पर तीन हमला करने का दावा किया है।

    इराक के इस्लामिक प्रतिरोध बलों ने सोशल नेटवर्क साइटों पर अपने पोस्ट में कहा कि इस्लामिक प्रतिरोध के लड़ाकों ने सोमवार को ड्रोन का उपयोग कर कब्जे वाले क्षेत्रों के दक्षिण में एक रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बनाया।

    बयान के अनुसार, इसी तरह के दो और हमले इज़रायल के उत्तर में रणनीतिक लक्ष्य पर किए गए।

    The post इजरायल पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, 165 से ज्यादा मिसाइलें दागी; आयरन डोम भी अटैक रोकने में नाकाम… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.