Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»ब्रिटेन ने खतरनाक स्टील्थ विमानों के लिए दी मंजूरी, इटली और जापान के साथ मिलकर करेगा निर्माण…
    विदेश

    ब्रिटेन ने खतरनाक स्टील्थ विमानों के लिए दी मंजूरी, इटली और जापान के साथ मिलकर करेगा निर्माण…

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिटेन ने खतरनाक स्टील्थ विमानों के लिए दी मंजूरी, इटली और जापान के साथ मिलकर करेगा निर्माण…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दुनिया के दूसरे 6वीं पीढ़ी स्टील्थ विमानों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है।

    स्टार्मर की मंजूरी मिलने के साथ ही यूके, इटली और जापान द्वारा आपसी सहयोग से बनाए जा रहे इस खतरनाक और आधुनिक विमान की परियोजना को प्रोत्साहन मिला है।

    ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बाद इस योजना पर संशय के बादल छा गए थे लेकिन पिछले हफ्ते ही स्टार्मर ने इस मंजूरी देकर अपने इरादे साफ कर दिए।

    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश पीएम स्टार्मर और उनके मंत्रीमंडल ने ग्लोबल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम या GCAP को मंजूरी दे दी, और अगले कुछ हफ्तों में परियोजना की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

    इस परियोजना का उद्देश्य रूस और चीन से बढ़ते खतरे का मुकाबला करना है। GCAP परियोजना दो विभिन्न परियोजनाओं के विलय से पूरी होगी।

    इसमें इटली का टेम्पेस्ट प्रोजेक्ट और जापान का F-X प्रोजेक्ट शामिल होगा। इटली के साथ ब्रिटेन पहले ही 2 बिलियन पाउंड का वादा कर चुका है।

    इस परियोजना के लिए इटली, जापान और यूके ने पिछले साल ही एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

    लेकिन ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन और लेबर पार्टी की पॉलिसी के कारण इस संधि में यूके की भागीदारी पर संशय था। लेकिन स्टार्मर ने इसको हरी झंडी दिखाकर सारी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।

    अरबों डॉलर की इस परियोजना की अंतिम लागत कितनी होगी इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन इस स्टील्थ फाइटर जेट को विकसित करने का लक्ष्य 2035 तक रखा गया है।

    इस परियोजना में ब्रिटिश कंपनी बीएई सिस्टम्स और रोल्स रॉयस, इटली की लियनार्डो एयरोस्पेस और जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज भाग ले रहीं हैं।

    संधि के मुताबिक इस संयुक्त परियोजना का मुख्यालय यूके में होगा। यूके के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन इस परियोजना का एक सम्मानित सदस्य है।

    हम अपने साझेदारों जापान और इटली के साथ मिलकर 2035 तक इस काम को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

    अगर समय पर यह परियोजना पूरी हो जाती है तो फिर यह सुपरसोनिक स्टील्थ विमान अमेरिका के बी 21 रेडर बॉम्बर के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा विमान बन जाएगा।

    The post ब्रिटेन ने खतरनाक स्टील्थ विमानों के लिए दी मंजूरी, इटली और जापान के साथ मिलकर करेगा निर्माण… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद, मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी, स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में….

    April 15, 2026

    Uttarakhand News- खत्म हुआ इंतजार: आज से केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग शुरू, जानिए किराया से लेकर सभी जानकारी…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: बैसाखी पर CM धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना पर हुई चर्चा……

    April 15, 2026

    ई-ऑफिस से परिलक्षित हो रही है श्रेष्ठ कार्य संस्कृति, मंत्रालय में ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए श्रेष्ठ कर्मचारियों को किया गया सम्मानित….

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.