Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»India vs South Africa 2nd T20: SA ने IND को 3 विकेट से हराया, T20 सीरीज में 1-1 से बराबरी
    खेल

    India vs South Africa 2nd T20: SA ने IND को 3 विकेट से हराया, T20 सीरीज में 1-1 से बराबरी

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    India vs South Africa 2nd T20: SA ने IND को 3 विकेट से हराया, T20 सीरीज में 1-1 से बराबरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज में दमदार वापसी करते हुए भारत को दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया. पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए कम स्कोर वाले इस मुकाबले में दोनों टीम के गेंदबाज हावी रहे लेकिन जेराल्ड कोएत्जी (1 विकेट, 19 रन) के बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन और ट्रिस्टन स्टब्स की जुझारू पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला जीत लिया. सिर्फ 124 रन बनाकर भी टीम इंडिया को इस मैच में जीत की उम्मीद जगाने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे दमदार नजर आए लेकिन उनके 5 विकेट भी साउथ अफ्रीका को नहीं रोक सके. इसके साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली.

    सेंट जॉर्ज पार्क में रविवार 10 नवंबर को सीरीज के दूसरे मैच में दोनों टीम के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. इसकी शुरुआत टीम इंडिया के साथ हुई, जिसने पिछले कई मैच में बड़े-बड़े स्कोर बनाए थे. पहले टी20 में भी 202 रन बनाने वाली टीम इंडिया इस बार 20 ओवर में सिर्फ 124 रन ही बना सकी. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इस मैच में बुरी तरह फेल रहा, जिसमें मुश्किल पिच और दमदार गेंदबाजी का अहम रोल रहा. पिछले लगातार 2 टी20 मैच में शतक जमाने वाले ओपनर संजू सैमसन तीसरे मैच में इसे दोहराने में नाकाम रहे और पहले ही ओवर में 3 गेंद में खाता खोले बिना आउट हो गए.

    वहीं लगातार नाकाम हो रहे अभिषेक शर्मा इस बार भी फेल हुए और आक्रामक बल्लेबाजी की उनकी जिद भारी पड़ गई. कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी इस बार कुछ नहीं कर सके और सिर्फ 45 रन तक टीम इंडिया के 4 विकेट गिर गए थे. यहां से अक्षर पटेल (27 रन, 21 गेंद) ने तेजी से कुछ रन बटोरे लेकिन उनके रन आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या (39 रन, 45 गेंद) ने मोर्चा संभाला. हालांकि हार्दिक भी खुलकर बड़े शॉट्स नहीं लगा पाए लेकिन आखिर तक टिके रहकर उन्होंने टीम को मुकाबले लायक स्थिति में पहुंचाया.

    वरुण का कहर लेकिन स्टब्स ने दिलाई जीत
    साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 ओवर में तो तेजी से रन बटोरे लेकिन तीसरे ओवर से उसके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और 44 रन तक 3 विकेट गिर गए थे. देखते ही देखते स्थिति और भी खराब हो गई, जब 66 रन तक 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इसकी वजह बने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, जिनकी गेंदों का साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. यहां तक कि हेनरिक क्लासन जैसा स्पिन का बेस्ट बल्लेबाज नहीं टिक सका, जबकि डेविड मिलर तो पहली गेंद पर बोल्ड हो गए. इन 6 में से 5 विकेट अकेले वरुण ही ले गए थे, जो उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन था.

    फिर 86 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने 7वां विकेट भी गंवा दिया और टीम इंडिया वापसी की स्थिति में दिखी. साउथ अफ्रीका को अब 26 गेंदों में 41 रन चाहिए थे जबकि सिर्फ 3 विकेट बचे थे. लेकिन यहां पर उसके स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (47 नाबाद, 41 गेंद) डटे हुए थे, जबकि बॉलिंग में कमाल दिखा चुके कोएत्जी ने मोर्चा संभाल लिया था. साउथ अफ्रीकी पेसर ने आते ही 17वें ओवर में छक्का जमा दिया. फिर 18वें ओवर में उन्होंने टीम इंडिया की हार तय कर दी. आवेश खान के इस ओवर में कोएत्जी (19 नाबाद, 9 गेंद) ने लगातार 2 चौके लगाते हुए कुल 12 रन बटोर लिए. फिर 19वें ओवर में स्टब्स ने 4 चौके जमाते हुए टीम को यादगार जीत तक पहुंचाया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.