Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»एनसीपी विभाजन का फैसला मेरा नहीं विधायकों के समर्थन से लिया 
    राजनीती

    एनसीपी विभाजन का फैसला मेरा नहीं विधायकों के समर्थन से लिया 

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एनसीपी विभाजन का फैसला मेरा नहीं विधायकों के समर्थन से लिया 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अजीत पवार बोले- विधायकों ने शरद पवार को लिखा था पत्र, मांगी भी अनुमति

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा पूरी तरह चढ़ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने अपने चाचा और वरिष्ठ नेता शरद पवार के साथ संबंधों और एनसीपी में विभाजन पर खुलकर बताया। अजित पवार ने कहा कि उन्होंने चाचा शरद पवार से अलग होने का फैसला खुद नहीं किया, बल्कि यह फैसला विधायकों के समर्थन से लिया गया था। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने शरद पवार को पत्र लिखकर यह कदम उठाने की इजाजत मांगी थी।
    अजित पवार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महायुति (बीजेपी और सहयोगियों दल का गठबंधन) के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना है और उनकी नजर एनसीपी के अपने गुट की स्थिति मजबूत करने पर है। उन्होंने सीएम बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को लेकर कहा कि इस समय इस मुद्दे पर ज्यादा बात करना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे गठबंधन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।
    एनसीपी का विभाजन के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है, जिसमें शरद पवार और अजित पवार का गुट अलग-अलग चुनावी मोर्चे पर है। 2019 के विधानसभा चुनाव में शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार अजित पवार अपने गुट को मजबूत करने के लिए मैदान में हैं। उनके नेतृत्व में पिछले लोकसभा चुनाव में एनसीपी केवल एक सीट ही जीत पाई थी, जबकि शरद पवार के गुट ने आठ सीटें जीती थीं।
    यह चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि एनसीपी और शिवसेना में विभाजन के बाद यह पहला चुनाव है, जो महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। अजित पवार के इस खुलासे ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में उनके इस कदम का क्या असर होता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.