Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»इस साल देश पर मौसम के कहर से भारी नुकसान
    राज्य

    इस साल देश पर मौसम के कहर से भारी नुकसान

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस साल देश पर मौसम के कहर से भारी नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । 2024 के पहले नौ महीनों में भारत में मौसम की भयानक मार देखने को मिली है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले नौ महीनों में भारत के 93 प्रतिशत दिनों में बेहद खराब मौसम रहा है। 274 दिनों में से 255 दिन देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी, सर्दी, चक्रवात, बाढ़, बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारी जन-माल की हानि हुई है। इन घटनाओं में 3,238 लोगों की जानें गईं हैं, वहीं 2.35 लाख से ज्यादा घर बर्बाद हो गए हैं। इस दौरान 32 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर फसलें बर्बाद हो गईं हैं। रिपोर्ट में 2023 के मुकाबले 2024 में मौसम की मार को ज्यादा घातक रही है। पिछले साल देश में 273 में से 235 दिन खराब मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसमें 2,923 लोगों की मौत हुई थी और 18.4 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलें नष्ट हुईं थीं।
    मध्य प्रदेश केरल और असम में मौसम का कहर
    रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में मध्य प्रदेश केरल और असम जैसे राज्यों में मौसम ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। मध्य प्रदेश में 176 दिन ऐसे थे जब मौसम ने कहर बरपाया, जबकि केरल में सबसे ज्यादा 550 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 142 दिन मौसम का कहर देखने को मिला, यहां फसलों का 60 फीसदी हिस्सा तबाह हो गया। सीएसई की महानिदेशक सुनीता नारायण ने कहा कि यह रिपोर्ट सिर्फ एक चेतावनी है और यह दिखाती है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को नजरअंदाज करना कितना भारी पड़ सकता है।
    जलवायु परिवर्तन से निपटने प्रभावी कदम उठाने की जरूरत
    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए बिना, प्राकृतिक आपदाओं के संकट में और भी वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जनवरी 2024 का महीना 1901 के बाद से भारत का 9वां सबसे शुष्क महीना रहा, जबकि फरवरी में 123 वर्षों में दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मई में चौथा सबसे अधिक औसत तापमान और जुलाई, अगस्त तथा सितंबर में 1901 के बाद से सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह रिपोर्ट गंभीर संकेत है कि देश में मौसम की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जो जलवायु परिवर्तन के बढ़ते संकट को दर्शाती है। सीएसई के विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा आंकड़े वास्तविकता से कम हैं, क्योंकि सार्वजनिक संपत्ति और फसलों के नुकसान के आंकड़े पूरी तरह से नहीं मिल पाते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Dehradun: निशानेबाज जसपाल राणा की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी, दी श्रद्धांजलि

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026

    आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..

    June 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Dehradun: निशानेबाज जसपाल राणा की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी, दी श्रद्धांजलि

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.