Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिना सैलरी, 12 घंटे सातों दिन काम करने के लिए तैयार ये छात्रा…..जाने क्यों
    राज्य

    बिना सैलरी, 12 घंटे सातों दिन काम करने के लिए तैयार ये छात्रा…..जाने क्यों

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिना सैलरी, 12 घंटे सातों दिन काम करने के लिए तैयार ये छात्रा…..जाने क्यों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय छात्राओं और छात्रों का एक बड़ा वर्ग हर साल विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाता है। कुछ छात्र वहीं सेटल होते हैं, वहीं कुछ समय के बाद भारत वापस लौट आते हैं। हाल ही में एक भारतीय छात्रा का पोस्ट खूब वायरल हुआ है, इसमें छात्र ने अपनी नौकरी की तलाश को लेकर मुफ्त में काम करने का प्रस्ताव दिया है। यह छात्रा फिलहाल यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहती है और वहां डिजाइन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है। छात्र ने ग्रेजुएट वीजा प्राप्त किया था, जो अगले तीन महीनों में समाप्त होगा। इसके बाद उसके पास कोई वैध वीजा नहीं रहेगा, इसकारण छात्र को भारत लौटना पड़ेगा। इस स्थिति से डरकर छात्रा ने अपनी नौकरी की तलाश जारी रखी है, लेकिन छात्रा को अब तक कहीं से भी नौकरी का प्रस्ताव नहीं मिला। यह छात्रा अब तक 300 से अधिक जॉब्स के लिए आवेदन कर चुकी है, लेकिन कहीं से भी ऑफर नहीं आया। इस निराशा में छात्रा ने पोस्ट के द्वारा से सभी कंपनियों को प्रस्ताव दिया है कि वह 12 घंटे प्रतिदिन और 7 दिन काम करने के लिए तैयार है, मुफ्त में। इसके बदले वह कोई सैलरी नहीं लेगी। छात्रा का कहना है कि यदि कंपनी को एक महीने में उसका काम पसंद आता है, तब सैलरी देने की सोच सकती है। यदि काम अच्छा न लगे, तब वह बिना किसी सवाल के बाहर चली जाएगी। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स उसकी स्थिति को समझते हुए छात्रा के प्रति सहानुभूति दे रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि इस तरह के प्रस्ताव से विदेशों में भारतीयों के बारे में गलत धारणा बन सकती है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस छात्रा की स्थिति को लेकर टिप्पणी की कि वह शायद कर्ज चुकाने के लिए मजबूर है, या दूसरे विकल्प न मिलने पर ही वह ऐसा कदम उठा रही है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा ने 2021 में भारत से यूके का रुख किया था। पहले उसके लिए स्थिति बेहतर थी, लेकिन अब वह कानूनी और आर्थिक दवाब में है। यह मामला न केवल उसके व्यक्तिगत संघर्ष को दिखाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि विदेशों में भारतीय छात्रों को नौकरी की तलाश में कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, खासकर जब उनकी डिग्री और टैलेंट फिर भी उन्हें उपयुक्त नौकरी दिलाने में विफल रहते हैं। कई यूजर्स का मानना है कि इस तरह के मुफ्त काम करने के प्रस्ताव से भविष्य में अन्य छात्रों के लिए विदेश में नौकरी पाना और भी मुश्किल कर सकता है, क्योंकि इससे भारतीयों की सस्ती मजदूरी का गलत संदेश जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.