Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»कनाडा के ब्रैम्पटन में तनाव: रातभर पहरा दे रहे खालिस्तानी, मुकाबले के लिए हिंदू भी तैयार; क्या फिर भड़केगी हिंसा?…
    विदेश

    कनाडा के ब्रैम्पटन में तनाव: रातभर पहरा दे रहे खालिस्तानी, मुकाबले के लिए हिंदू भी तैयार; क्या फिर भड़केगी हिंसा?…

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा के ब्रैम्पटन में तनाव: रातभर पहरा दे रहे खालिस्तानी, मुकाबले के लिए हिंदू भी तैयार; क्या फिर भड़केगी हिंसा?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में इस हफ्ते हिंदू सभा मंदिर के बाहर भक्तों और खालिस्तानी समर्थकों के बीच झड़पों के बाद शहर में हिंसा की आशंका बढ़ गई है।

    स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 7.5 लाख जनसंख्या वाले इस शहर में चौथाई लोग सिख हैं, जबकि हर पांच में से एक निवासी हिंदू समुदाय से है।

    दोनों समुदाय लंबे समय से साथ-साथ रहते आ रहे हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने उनके बीच तनाव को बढ़ा दिया है।

    कनाडाई वेबसाइट द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के अनुसार, टोरंटो के पियरसन हवाई अड्डे के पास स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर तलवारों, बेसबॉल बैट्स और लकड़ी के टुकड़ों से लैस पुरुष पूरी रात जागकर पहला दे रहे हैं और आसपास की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच, गुरुद्वारे की प्रार्थनाओं के साथ एक पिकअप ट्रक से पंजाबी संगीत भी गूंज रहा है।

    गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    मिसिसॉगा स्थित श्री गुरु सिंह सभा मलटन गुरुद्वारे ने “हमें तैयार रहना होगा” कहते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है। बता दें कि हाल ही में कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने भारतीय सरकारी अधिकारियों पर हत्याओं, जबरन वसूली और अन्य हिंसक अपराधों में भूमिका होने का दावा किया था।

    भारत ने इन आरोपों को “प्रेरित और बेतुका” करार देते हुए खारिज किया है और अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है।

    ब्रैम्पटन में मंदिर के बाहर हुए झगड़ों के कारण नगरपालिका नेता उपासना स्थलों पर विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नए कानूनों पर विचार कर रहे हैं। सरे में भी हिंसा के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी एक हिंदू मंदिर के बाहर एकत्र हुए थे।

    हिंदू समुदाय में असुरक्षा की भावना

    35 वर्षीय आईटी सलाहकार अरविंद मिश्रा चार साल पहले भारत से कनाडा शिफ्ट हुए थे। उन्होंने हिंदू मंदिर पर हमले की घटना के बाद असुरक्षित महसूस करने की बात कही।

    उन्होंने कहा, “हिंदू समुदाय काफी परेशान, उत्तेजित और गुस्से में है। हम खुद को हाशिये पर महसूस कर रहे हैं।” मिश्रा ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार पर खालिस्तानी भावनाओं को खुलकर बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    मंदिर के बाहर रविवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के आयोजक इंद्रजीत सिंह घोषाल ने दावा किया, “यह कोई धार्मिक लड़ाई नहीं है।

    यह सिखों और हिंदुओं के बीच की लड़ाई नहीं है। यह किसी पूजा स्थल पर हमला करने का प्रयास नहीं था। हम वहां केवल भारत सरकार के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आए थे।”

    इस हमले के जवाब में रविवार की रात को, 300 से ज्यादा भारत समर्थक प्रदर्शनकारी, जिनमें से कुछ नकाबपोश और बल्ले से लैस थे, वे पास के माल्टन गुरुद्वारे में एकत्र हुए। माना जाता है कि गुरुद्वारे के खालिस्तानी चरमपंथियों से मजबूत संबंध हैं।

    कनाडाई वेबसाइट ने दावा किया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिनमें से कुछ भारतीय झंडे में लिपटे हुए थे, जिन्होंने हिंदू सभा मंदिर के सामने सड़क पर कब्जा कर लिया और वाहनों को लात मारते हुए देखे गए।

    तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की भूमिका का आरोप लगाने के बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए हैं। निज्जर को 18 जून, 2023 को सरे में गोली मार दी गई थी।

    द्विपक्षीय संबंधों में खटास, विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं

    भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध तब से तनावपूर्ण हैं जब से जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगाया। कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलीवर ने ट्रूडो पर ब्रैम्पटन में हुए हिंसक झगड़ों के लिए “विभाजन के बीज बोने” का आरोप लगाया है।

    इसके साथ ही लिबरल सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह प्रदर्शन खालिस्तानी अलगाववाद की बढ़ती ताकत को दर्शाते हैं। इस तनावपूर्ण माहौल में कनाडा में भारतीय समुदाय के लिए असुरक्षा की भावना और दोनों देशों के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंध दोनों ही गंभीर चिंताओं का विषय बने हुए हैं।

    The post कनाडा के ब्रैम्पटन में तनाव: रातभर पहरा दे रहे खालिस्तानी, मुकाबले के लिए हिंदू भी तैयार; क्या फिर भड़केगी हिंसा?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.