Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»धारा 370 पर विवादित बयान देने पर भजनलाल हुए ट्रोल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
    राजनीती

    धारा 370 पर विवादित बयान देने पर भजनलाल हुए ट्रोल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धारा 370 पर विवादित बयान देने पर भजनलाल हुए ट्रोल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब सोशल मीडिया पर नए भाषण की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने धारा 370 को लेकर जो बयान दिया अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। भजन लाल ने कहा, ''राहुल गांधी तो क्या उनके पापाजी भी धारा 370 को नहीं हटा सकते। ''दरअसल मुख्यमंत्री को बोलना तो था कि कश्मीर में धारा 370 की बहाली नहीं हो सकती, लेकिन वो बोल गए कि धारा 370 को हटा नहीं सकते।'

    सीएम भजनलाल शर्मा वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ''आपसे पूछना चाहता हूं कि धारा 370 हटना चाहिए क्या? अरे पीछे तक बताएं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस देश के कलंक को हटाने का काम किया है। गृहमंत्री अमित शाह जी ने इस देश के कलंक को हटाने का काम किया, लेकिन जम्मू कश्मीर के अंदर कल आपने देखा होगा, ये कांग्रेस के लोग उनके साथ खड़े हैं और कह रहे हैं कि धारा 370 को हटाएंगे।

    ''आर्टिकल 370 पर भजन लाल शर्मा का वीडियो वायरल उन्होंने सवाल के लहजे में पूछा, ''क्या ये 370 को हटा पाएंगे क्या? प्यार से पूछना चाहता हूं। राहुल गांधी जी आपकी तो बात छोड़िए, आप अपने पापाजी को भी लेकर आ जाएं तो भी जम्मू कश्मीर से धारा 370 नहीं हट सकती है। ये जिस तरह की बात करते हैं। इन्होंने हमेशा देश के विरोध में बात की है।'' धारा 370 पर इस बयान के बाद सीएम भजन लाल शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    ऊंट को बताया राष्ट्रीय पशु, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
    राजस्थान में इसी साल बजट के बाद मीडिया से बातचीत में ऊंट को राष्ट्रीय पशु बता दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भजनलाल का यह बयान जमकर वायरल हुआ। 

    मोदी की सभा में बार-बार फिसली जुबान
    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में भी भजनलाल शर्मा कई बार स्लिप टंग का शिकार बन चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम भजन लाल शर्मा कहा कि राजस्थान ने भाजपा को 2014 और 2025 में 25-25 सीटें दी थीं। सीएम ने 2019 की जगह 2025 बोला दिया। दिसंबर 2023 में विकसित भारत संकल्प यात्रा की सभा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण देते हुए भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते-देते वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही श्रद्धांजलि दे दी। 

    एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बोलने में बार-बार चूके
    इससे पहले भजनलाल शर्मा कई बार ट्रोल होते रहे हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्हें राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पर बात कर रहे। लेकिन बार-बार कोशिक करते हुए भी वे इसका उच्चारण नहीं कर पाए। कई गैंग फोर्स तो कभी गैंगस्टर फोर्स बोलते रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.