Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर IND-PAK विवाद जारी, PCB अध्यक्ष ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ की सहमति से किया इनकार
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर IND-PAK विवाद जारी, PCB अध्यक्ष ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ की सहमति से किया इनकार

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर IND-PAK विवाद जारी, PCB अध्यक्ष ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ की सहमति से किया इनकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के बीच ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लेकर सहमति बन गई है। लेकिन अब PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस बात से इनकार कर दिया है। नकवी ने कहा कि उन्हें BCCI से कोई औपचारिक संदेश नहीं मिला है कि उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।

    शुक्रवार की सुबह BCCI के सूत्रों ने दावा किया कि भारत ने पहले ही PCB को आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि वे पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे लेकिन शाम को नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात से इनकार किया। नकवी ने कहा कि आज तक किसी ने भी उनके साथ ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर चर्चा नहीं की है और ना ही वह इस पर बात करने को तैयार हैं। लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से अच्छा रवैया दिखा रहे हैं और किसी को भी उनसे हर समय ऐसा करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।’

    PCB ने BCCI के प्रस्ताव को खारिज किया
    उन्होंने कहा कि अगर PCB के समक्ष लिखित रूप में ऐसा कोई प्रस्ताव रखा जाता है तो वह इसे सरकार के पास ले जाएंगे। नकवी ने कहा कि जब भी लिखित रूप से कोई प्रस्ताव आएगा तो वह सरकार को बताएंगे और वे जो भी निर्णय लेंगे, उसका पालन करना होगा। इससे पहले PCB ने BCCI को प्रस्ताव दिया था कि भारत दिल्ली या चंडीगढ़ में अपना बेस बना सकता है और मैच के दिन लाहौर के लिए उड़ान भर सकता है और मैच खत्म होने के अगले दिन ही वापस लौट सकता है। लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। बता दें, टीम इंडिया ने साल 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 

    PCB स्टेडियमों को वर्ल्ड क्लास बनाने में जुटा
    गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अगले साल पाकिस्तान में आयोजन होना है। कई सालों बाद पाकिस्तान में कोई बड़ा टूर्नामेंट खेला जाना है। ऐसे में PCB अपने क्रिकेट स्टेडियमों को वर्ल्ड क्लास बनाने में जुटा है। हालांकि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर अभी संशय बरकरार है। अब देखना होगा कि आने वाले कुछ दिनों में क्या फैसला होता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.