Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»कर्ज के बोझ तले दबा चीन; अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने के लिए उठा रहा बड़े कदम, 70 लाख करोड़ का राहत पैकेज मंजूर…
    विदेश

    कर्ज के बोझ तले दबा चीन; अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने के लिए उठा रहा बड़े कदम, 70 लाख करोड़ का राहत पैकेज मंजूर…

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कर्ज के बोझ तले दबा चीन; अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने के लिए उठा रहा बड़े कदम, 70 लाख करोड़ का राहत पैकेज मंजूर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की कोशिशों में जुटा है।

    इस इरादे से बीजिंग ने शुक्रवार को 6 लाख करोड़ युआन (839 अरब डॉलर, ) की ऋण वित्तपोषण योजना को मंजूरी दे दी। चीन की संसद ‘नेशनल पीपल्स कांग्रेस’ की वित्तीय और आर्थिक समिति के उपाध्यक्ष जू होंगकाई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह योजना अगले 3 साल में लागू की जाएगी। चीन सरकार के इस कदम से स्थानीय सरकारों को अपने भारी कर्ज बोझ के लिए वित्त जुटाने में मदद मिलने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है।

    वित्त मंत्री लैन फोआन ने कहा कि साल 2023 के अंत तक स्थानीय सरकारों पर करीब 14.3 लाख करोड़ युआन (2 लाख करोड़ डॉलर) का छिपा हुआ कर्ज होने का अनुमान है।

    छिपे कर्ज का आशय ऐसे कर्ज से है जिसका सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया हो। उन्होंने कहा कि 2024 से 2026 तक हर साल स्थानीय सरकारों को कर्ज निपटान के लिए 2-2 लाख करोड़ युआन दिए जाएंगे।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय सरकारों के छिपे कर्ज की राशि 2028 के अंत तक घटकर 2.3 लाख करोड़ युआन (320.9 अरब डॉलर) रह जाएगी।

    स्पेशल बॉन्ड जारी करने की सीमा बढ़ाई गई

    अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय सरकारों के लिए विशेष बॉन्ड जारी करने की सीमा 29.52 लाख करोड़ युआन (4.12 अरब डॉलर) से बढ़ाकर 35.52 लाख करोड़ युआन (4.96 अरब डॉलर) कर दी जाएगी।

    इसके पहले, चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर के अंत में कर्ज लेने पर प्रतिबंधों में ढील दी थी। इस कदम से शेयर बाजारों में तेजी लौटी और भारत जैसे देशों से पूंजी निकालकर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने चीन का रुख करना शुरू कर दिया।

    कोरोना महामारी के दौरान चीनी अर्थव्यवस्था को झटके

    विश्लेषकों ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को मजबूत करने के लिए व्यापक कर्ज वित्तपोषण के साहसिक कदम की मांग पहले ही की थी।

    दरअसल, चीन की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के दौरान लगे झटकों से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाई है। कोरोना महामारी के दौरान अधिक व्यय और कम राजस्व संग्रह की वजह से स्थानीय सरकारों का कर्ज बढ़ गया था।

    इसके अलावा रियल एस्टेट उद्योग में मंदी ने भी चीन की अर्थव्यवस्था को सुस्त करने का काम किया। हालांकि, पिछले 2 महीने में अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले हैं। पुरानी कारों या उपकरणों को नए के लिए बदलने वाले लोगों को दी जाने वाली खरीद सब्सिडी ने सितंबर में वाहनों की बिक्री को दोबारा रफ्तार दी।

    The post कर्ज के बोझ तले दबा चीन; अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने के लिए उठा रहा बड़े कदम, 70 लाख करोड़ का राहत पैकेज मंजूर… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.