Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»नीदरलैंड में इजरायलियों को पीट रहे फिलिस्तीन समर्थक, भड़के बाइडेन; ऐक्शन में प्रधानमंत्री….
    विदेश

    नीदरलैंड में इजरायलियों को पीट रहे फिलिस्तीन समर्थक, भड़के बाइडेन; ऐक्शन में प्रधानमंत्री….

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीदरलैंड में इजरायलियों को पीट रहे फिलिस्तीन समर्थक, भड़के बाइडेन; ऐक्शन में प्रधानमंत्री….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में फुटबॉल मैच के बाद यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजरायली समर्थकों पर हमला किया, जिसके बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 62 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

    एम्सटर्डम पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

    हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हुई हिंसा में घायल हुए लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

    इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी गुस्सा जाहिर किया है। जो बाइडेन ने कहा, “एम्स्टर्डम में इजरायली फुटबॉल प्रशंसकों पर यहूदी विरोधी हमले घृणित हैं और इतिहास के उन काले क्षणों की याद दिलाते हैं जब यहूदियों को सताया गया था।

    हम इजरायली और डच अधिकारियों के संपर्क में हैं और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के लिए डच अधिकारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। हमें यहूदी विरोधी भावना से लगातार लड़ना चाहिए, चाहे वह कहीं भी उभरे।”

    इस बीच बुडापेस्ट में यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस घटना को लेकर शर्मिंदा हैं।

    उन्होंने कहा, “यह एक भयानक यहूदी विरोधी हमला है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपराधियों पर मुकदमा चलाएंगे। और मुझे इस बात पर बहुत शर्म आती है कि 2024 में नीदरलैंड में ऐसा हो सकता है।” पीएम शूफ ने आगे कहा कि वह स्थिति की समीक्षा करने के लिए शिखर सम्मेलन से जल्दी निकलकर एम्स्टर्डम जाएंगे।

    नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने हिंसा की खबरें देखी हैं। उन्होंने कहा, “इजरायलियों पर यहूदी विरोधी हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। मैं इस मामले से जुड़े सभी लोगों के साथ निकट संपर्क में हूं।”

    शूफ ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से बात की और उन्हें अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। एम्स्टर्डम से ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि कथित फिलिस्तीन समर्थक इजरायल के यहूदियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं।

    इससे पहले एम्सटर्डम की महानगरपालिका, पुलिस और अभियोजन कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एजेक्स और मैकाबी तेल अवीव टीमों के बीच खेला गया यूरोपा लीग का मैच “ बहुत ही व्यवधानपूर्ण रहा, जिसमें मैकाबी के समर्थकों को निशाना बनाकर हिंसा की कई घटनाएं हुईं।”

    नीदरलैंड और इजरायल दोनों देशों के नेताओं ने हमले को यहूदी विरोधी करार देते हुए निंदा की। इजरायल ने कहा कि वह प्रशंसकों को देश वापस लाने के लिए जहाज एम्सटर्डम भेज रहा है। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हिंसा मैच के बाद कब और कहां हुई।

    एम्सटर्डम के बयानों में कहा गया है, “शहर में कई जगहों पर समर्थकों पर हमले किये गये। पुलिस को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा, इजरायली समर्थकों को बचाकर होटलों तक ले जाया गया। शहर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद, इजरायली समर्थकों पर हमला हुआ है।” बयान में कहा गया है, “इजरायली समर्थकों के प्रति हिंसा अस्वीकार्य है और इसका किसी भी तरह से बचाव नहीं किया जा सकता। ”

    अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी शहर में गश्त करेंगे और शहर में यहूदी संस्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

    एम्स्टर्डम के मेयर फेम्के हल्सेमा ने फुटबॉल स्टेडियम के पास फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बावजूद हिंसा भड़क उठी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और इजरायली फुटबॉल क्लब के समर्थकों के बीच झड़पों की आशंका जताई थी।

    हालांकि हल्सेमा ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादी रोधी विभाग ने कहा है कि इजरायली फुटबॉल प्रशंसकों पर हमले की आशंका के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। इजरायल ने इजरायलियों को देश वापस लाने के लिए दो विमान एम्सटर्डम भेजने का आदेश दिया है।

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, “एम्स्टर्डम में हमारे नागरिकों पर हमले को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा” और नेतन्याहू “इस भयावह घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं।” उन्होंने नीदरलैंड सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

    The post नीदरलैंड में इजरायलियों को पीट रहे फिलिस्तीन समर्थक, भड़के बाइडेन; ऐक्शन में प्रधानमंत्री…. appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.