Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सरकार की मदद लेकर मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं माया
    मध्यप्रदेश

    सरकार की मदद लेकर मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं माया

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार की मदद लेकर मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं माया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : संघर्षों से तपकर जिंदादिली से खुद का वजूद बनाने की यह कहानी सागर जिले की है। रहली ब्लॉक के एक छोटे से गांव धनगुंवा की रहने वाली माया विश्वकर्मा संघर्ष, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की जीवन्त मिसाल बन गई हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा कमजोर ही रही। माया और उनके पति दिहाड़ी पर मेहनत-मजदूरी से बमुश्किल अपनी रोजी-रोटी का इंतजाम करते थे। इन मुश्किल हालातों के बीच माया को सरकार की मदद मिली, जिससे उनके जीवन का पूरा परिदृश्य ही बदल गया।

    माया ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित समूह के बारे में सुना। उन्हें पता चला कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है, ताकि वे खुद का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। माया के लिए यह उम्मीद की किरण थी। उन्होंने इससे जुड़ने का निर्णय लिया और समूह में शामिल हो गईं। समूह की मदद से उन्हें बैंक से ऋण मिला।

    माया ने इस राशि से एक छोटी सी मनिहारी की दुकान खोल ली। शुरुआत में यह दुकान बहुत साधारण थी, लेकिन उन्होंने अपना काम बड़ी ईमानदारी और मेहनत से किया। मेहनत ने रंग लाना शुरू किया और दुकान से प्राय: 500-600 रूपये रोजाना आमदनी होने लगी। माया का आत्मविश्वास बढ़ा, और उन्होंने इस व्यवसाय को और बढ़ाने का फैसला किया।

    कुछ समय बाद उन्होंने अपनी दुकान में सभी प्रकार का किराना सामान और फोटो कॉपियर मशीन भी रख ली। इससे उनकी आय बढ़ने लगी। अब उनकी आमदनी लगभग दोगुनी हो चुकी थी। माया का जीवन अब पहले से कहीं बेहतर था। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिल करवाया, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। कड़ी मेहनत ने माया को आत्मनिर्भर बना दिया और अब वे अपने परिवार को पहले से बेहतर जीवन देने में समर्थ होने लगीं।

    माया ने अपने सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धीरे-धीरे उन्होंने अपने घर को पक्का बनाया। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान भी शुरू की और जब जमापूंजी बढ़ गई, तो एक स्कूल मैजिक वाहन भी खरीद लिया। अब तो माया के दिन ही बदल गये हैं। अब वो अपने गांव के आत्मनिर्भर महिला के रूप में जानी-पहचानी जाती हैं।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने माया विश्वकर्मा जैसे लाखों परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है। माया गर्व से कहती हैं कि आजीविका मिशन की मदद से उनका परिवार अब सुरक्षित और खुशहाल है। माया का मानना है कि…….

    जिंदगी जब दर्द दे, तो बड़ी ही खामोशी से पी जाना चाहिए…

    और जब गुल दे, तो गुलशन की तरह बाअदब जी जाना चाहिए…

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.