Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांग्रेस विधायक निषाद विधायक रिकेश सेन प्रकरण पर की तीखी प्रतिक्रिया
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस विधायक निषाद विधायक रिकेश सेन प्रकरण पर की तीखी प्रतिक्रिया

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस विधायक निषाद विधायक रिकेश सेन प्रकरण पर की तीखी प्रतिक्रिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    भिलाई वैशाली नगर के विधायक रितेश सेन ने तालाब के नामकरण को लेकर विरोध जता रहे युवक का जबड़ा पकड़ लिया था. इस घटनाक्रम पर कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है, सत्ता के नशे में चूर है. सभी अहंकार में डूबे हुए हैं. इन्हें जनता और विकास से कोई मतलब नहीं है.

    गुंडरदेही से कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तालाब के नाम बदलना उनकी कुंठित मानसिकता का प्रतीक है. किसी दूसरे के धार्मिक मान्यताओं पर ऐसा करना सही नहीं है. वो छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को नहीं बदल सकते हैं.

    इसके पहले विधायक रिकेश सेन ने घटना पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि तालाब पहले से ही स्व. देवदास बंजारे के नाम पर था. इसके साथ उन्होंने मुद्दे को भिलाई नगर निगम के एमआईसी में ले जाने की बात कही. वहीं भाजपा नेता राजीव चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश कर दुष्प्रचार कर रही है, जबकि घटना के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से बैठकर बात कर चुके हैं.

    सोशल मीडिया में मचा बवाल
    इस मामले में सोशल मीडिया में भी बवाल मचा हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो युवक का धमका रहा है वह भाजपा विधायक रिकेश सेन है, और जिनसे बात हो रही है वह छत्तीसगढ़ की जनता है. यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा. इसके साथ बहुत से दूसरे यूजर ने भी पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया दी है.

    पीसीसी चीफ ने सरकार को घेरा
    वहीं विधायक रिकेश सेन के वायरल वीडियो पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के विधायक सत्ता के नशे में चूर हो गये हैं. देश-प्रदेश की राजनीति में बीजेपी विफल होती है, तो दूसरों को दोष देती है. अपने विधायकों को नहीं रोक पा रही सरकार. अपराध क्या रोकेगी.

    बैज ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि के पास जनता जाती है, तो गला पकड़कर दादागिरी की जाती है. ईश्वर साहू के बेटे ने भी मारपीट की, स्वास्थ्य मंत्री पत्रकार को धमका रहे हैं. इस हरकत से साफ़ है कि विधायक सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के नाते घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है.

    कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया
    कांग्रेस के बयान पर पलटवार बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा देश के अंदर व्यवस्था है, कानून है, संविधान है. आम नागरिक को अपनी राय रखने का अधिकार है. इस मामले पर सवाल होने चाहिए, सही-गलत पर चर्चा होनी चाहिए. मैंने भी वीडियो देखा, किसी भी तरह का आपत्तिजनक विषय नहीं है.

    भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विधायक, सांसद या जनप्रतिनिधि भी मानव हैं. कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, इसलिए छोटे-छोटे मुद्दों पर विवाद कर रही है. कांग्रेस पहले जवाब दे कि अपराधिक घटनाओं में उनके लोग क्यों शामिल हैं?

    नाराज ग्रामवासियों ने जताया था विरोध
    बता दें कि कुरूद के नकटा तालाब (स्व. देवादास बंजारे) का नामकरण बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर करने से नाराज ग्रामवासी अपना विरोध दर्ज कराने गुरुवार को विधायक रिकेश सेन के कार्यालय में पहुंचे थे. चर्चा के दौरान विधायक रिकेश सेन ने एक युवक का जबड़ा पकड़ लिया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.