Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को दी प्रतिक्रिया
    मध्यप्रदेश

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को दी प्रतिक्रिया

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को दी प्रतिक्रिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन नहीं दहशतगर्दी चाहती है
    कांग्रेस नौजवानों को रोजगार नहीं पत्थरबाज और उपद्रवी बनाना चाहती है
    उमर अब्दुल्ला सरकार का प्रस्ताव राष्ट्र, संविधान एवं दलित विरोधी
    तिरंगा जलाओ, देश का अपमान करो, यही कांग्रेस का असली चरित्र – विष्णुदत्त शर्मा

    भोपाल ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को पूरा किया। धारा-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन है, घाटी विकास के पथ पर आगे बढ़ चुकी है। लेकिन जब से कांग्रेस के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनी है, तब से वहां देश विरोधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। उमर अब्दुल्ला सरकार ने असंवैधानिक तरीके से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाली का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर राष्ट्र, संविधान और दलित विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन नहीं दहशतगर्दी चाहती है, नौजवानों को रोजगार नहीं पत्थरबाज और उपद्रवी बनाना चाहती है। कांग्रेस फिर से यह बताना चाहती है कि वह वाल्मीकियों, गोरखा समाज, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, पहाड़ी और गुर्जर समाज के खिलाफ है। आज पूरा देश जम्मू-कश्मीर सरकार के इस असंवैधानिक निर्णय और षड्यंत्र के खिलाफ है, इसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संविधान विरोधी इस प्रस्ताव का समर्थन करके क्या आप हमारे उन सफाईकर्मियों को जिंदगी भर वहीं सफाईकर्मी रखना चाहते हैं।

    तिरंगा जलाओ, देश का अपमान करो, यही कांग्रेस का असली चरित्र
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद लाल चौक में शान से तिरंगा फहराया जाता है, घाटी के एक-एक गांव में अमन-चैन है। आतंकवाद का सफाया हो गया है, नौजवान रोजगार से जुड़ रहे हैं, पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और घाटी विकास की मुख्यधारा से जुड़ गई है। यह विकास कांग्रेस और उसकी सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस को पच नहीं रहा है। जम्मू-कश्मीर से उमर अब्दुल्ला की सरकार बनने के बाद देश के खिलाफ नए-नए षड्यंत्र किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 बहाली का प्रस्ताव पारित करके कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपना दलित, राष्ट्र और संविधान विरोधी एजेंडा दिखा दिया है। उमर अब्दुल्ला सरकार नहीं चाहती कि यहां के युवा रोजगार से जुड़े, घाटी विकास की मुख्यधारा से जुड़े। कांग्रेस को अमन-चैन नहीं चाहिए, तिरंगा जलाओ, देश का अपमान करो, यही कांग्रेस का असली चरित्र है।

    कांग्रेस का एजेंडा हमेशा दलित और राष्ट्र विरोधी रहा है
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जब-जब भी पाकिस्तान प्रेरित घटनाएं होती हैं तो उमर अबदुल्ला कुछ नहीं बोलते। कांग्रेस घाटी की शांति को भंग करना चाहती है। कांग्रेसी बार-बार संविधान की बात करते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से ही उनके पेट में दर्द हो रहा है और आज कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा-370 लगाकर सफाईकर्मियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहती है, कांग्रेस का यह दलित विरोधी चेहरा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा हमेशा दलित और राष्ट्र विरोधी रहा है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा-पत्र का समर्थन कर जम्मू-कश्मीर में आरक्षण को खत्म करने का समर्थन किया था। राहुल गांधी विदेशों में भी आरक्षण को खत्म करने की बात कर चुके हैं, यही उनका असली चेहरा है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का यह राष्ट्र विरोधी एजेंडा है, शेख अब्दुल्ला से लेकर उमर अब्दुल्ला तक ब्लैकमेल की राजनीति करते हैं।

    कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को फिर 90 के दशक वाला राज्य बनाना चाहती है
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। नागरिकों की मृत्यु भी लगभग 80 प्रतिशत कम हुई है। विदेशी पर्यटन में 300 प्रतिशत का उछाल आया है। जम्मू-कश्मीर का बजट 17 प्रतिशत बढ़ा है, पत्थरबाजी की घटनाएं बिलकुल बंद हो गई। आतंकवादी घटनाएं दो-तीन जिलों में ही सिमट कर रह गई। जहां पहले 5-7 प्रतिशत मतदान होता था, वहां भी 50 प्रतिशत मतदान होने लगा है। जो पहले अलगाववाद और आतंकवाद की वकालत कर रहे थे, वे भी अब हिंदुस्तान के संविधान के आईने में लोकतंत्र को मजबूती देते हुए वोट मांगते दिखाई देते हैं। जी-20 देशों की बैठक जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से हो जाती है। जम्मू-कश्मीर को 80 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मिला, 56 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया। आजादी से लेकर धारा 370 के हटने तक जम्मू-कश्मीर में जितना निवेश आया, उसकी तुलना में तीन गुना निवेश पिछले 4 सालों में जम्मू-कश्मीर में हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हुआ है। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नेशनल कान्फ्रेंस घाटी में अमन-चैन नहीं चाहते। इनके इरादे ठीक नहीं है, कांग्रेस नेता फिर से जम्मू-कश्मीर को 90 के दशक वाला जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.