Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 55 अंक फिसला, निफ्टी 24150 के नीचे
    व्यापार

    लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 55 अंक फिसला, निफ्टी 24150 के नीचे

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 55 अंक फिसला, निफ्टी 24150 के नीचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को पिछले सत्र के अपने नुकसान को बढ़ाते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 55.47 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,486.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 51.15 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 24,148.20 अंक पर बंद हुआ। 

    एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे। बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से लगातार बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है। अक्तूबर में, एफपीआई ने 94,017 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा और वे चार महीने तक लगातार खरीदार रहने के बाद भारत में शुद्ध विक्रेता बन गए।

    एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एसबीआई और रिलायंस के शेयरों में गिरावट
    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। लाभ पाने वालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नाम शामिल रहा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,888.77 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

    एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई जबकि टोक्यो में सकारात्मक रुख रहा। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.28 प्रतिशत घटकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 836.34 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 284.70 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 24,199.35 अंक पर बंद हुआ।

    बाजार की चाल पर क्या है जानकारों की राय?
    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "निराशाजनक आय और एफपीआई की निरंतर निकासी के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं, इस कारण बाजार में सुस्ती जारी रही। यूएस फेड ने अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए अपने दर-कटौती चक्र को जारी रखा है और ब्याज दरों में 25 बीपीएस की कटौती की है। मुद्रास्फीति में नरमी के बीच दिसंबर की आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक में भी इसी तरह की कटौती की उम्मीद है।" 

    नायर ने कहा, "हालांकि, भारत में अक्तूबर में मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद है, और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण आरबीआई निकट अवधि में दरों को बनाए रखने पर भी विचार कर सकता है।"
    रुपया पांच पैसे गिरकर 84.37 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर

    लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 84.37 (अनंतिम) के नए सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के कारण यह गिरावट आई।

    विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का हालिया निर्णय वैश्विक वित्तीय परिदृश्य में बदलाव का संकेत देता है। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रम्प की कर और व्यापार नीतियों के वैश्विक बाजारों को प्रभावित करने के साथ, रुपये के प्रक्षेपवक्र में फिर से अस्थिरता आ सकती है।

    अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.32 पर खुला। कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने 84.31 का उच्चतम और 84.38 का न्यूनतम स्तर छुआ। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 84.37 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

    गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे गिरकर 84.32 के नए सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ। पिछले तीन सत्रों में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 28 पैसे कमजोर हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.