Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»‘सिंघम अगेन’ की 5 वजहें, जो अजय देवगन को बनाएंगी बॉक्स ऑफिस का बादशाह
    मनोरंजन

    ‘सिंघम अगेन’ की 5 वजहें, जो अजय देवगन को बनाएंगी बॉक्स ऑफिस का बादशाह

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘सिंघम अगेन’ की 5 वजहें, जो अजय देवगन को बनाएंगी बॉक्स ऑफिस का बादशाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    10 साल बाद Rohit Shetty ने ‘Singham’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट बनाया है. Ajay Devgn की ‘Singham Again’ (Singham Again) को बनाने के लिए इतना लंबा वक्त लेने के पीछे Rohit Shetty की कई वजह रही होंगी. लेकिन कॉप यूनिवर्स को बड़ा बनाने पर वो काम करते रहे. उन्होंने ‘सिम्बा’और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्में रिलीज की. ‘Singham Again’ ने दिवाली पर बड़ा धमाका किया. Ajay Devgn की फिल्म का मुकाबला ‘भूल भुलैया 3’ के साथ हुआ. टक्कर जोरदार थी, लेकिन ‘Singham Again’ पहले ही दिन बाजी जीत ले गई.

    Ajay Devgn और Rohit Shetty ने ‘Singham Again’ को हिट बनाने के लिए 5 बातों पर काफी जोर दिया. उनकी प्लानिंग इस बात को जाहिर करती है कि डायरेक्टर की इसके पीछे कितनी मेहनत है. रोहित ने न केवल अपने टेलेंट का बल्कि उन्होंने अपने दिमाग का भी पूरा-पूरा इस्तेमाल किया. चलिए ‘Singham Again’ से जुड़ी वो 5 बातें जानते हैं, जिसके जरिए Ajay Devgn की लॉटरी लग सकती है.

    ‘Singham Again’ की वो 5 बातें, जो फिल्म को हिट बना सकती हैं

    ‘Singham’ फ्रेंचाइजी की 10 साल बाद वापसी – 
    ‘Singham’ फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट हिट रहे हैं. Rohit Shetty ने कॉप ड्रामा के जरिए लोगों का काफी मनोरंजन किया है. ‘Singham Returns’ साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद Rohit Shetty को अगला पार्ट लाने में 10 साल का लंबा वक्त लग गया. हालांकि अगले पार्ट को लाने से पहले उन्होंने ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ बनाकर इसे एक कॉप यूनिवर्स बना डाला. ऐसे में लोगों के बीच ‘Singham Again’ को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज था.

    बड़े-बड़े सितारों का फिल्म में कैमियो –
    Ajay Devgn ‘Singham Again’ के लीड एक्टर हैं, लेकिन Rohit Shetty ने दर्शकों का ध्यान फिल्म की ओर खींचने के लिए बड़े-बड़े सितारों के फैन बेस का इस्तेमाल किया. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के कैमियो ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया. इसके अलावा दीपिका-रणवीर की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैन्स बेकरार थे. इन सभी सितारों की फैन आर्मी का वोट फिल्म को जरूर जाएगा.

    सभी स्टार्स के एक्शन सीन –
    फिल्म में एक्टर हो या एक्ट्रेस…Rohit Shetty ने अपनी कॉप यूनिवर्स के हर खिलाड़ी से स्टंट करवाए हैं. Ajay Devgn से लेकर रणवीर सिंह तक, दीपिका पादुकोण से लेकर अक्षय कुमार तक को एक्शन करते हुए देखा गया है. एक्शन इस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी है. टाइगर श्रॉफ के एक्शन ने भी सभी को काफी इंप्रेस किया है.

    दिवाली के मौके पर फिल्म की रिलीज –
    सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े-बड़े सितारे दिवाली पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं. लेकिन इस साल न तो सलामन खान आए और न ही शाहरुख खान. ऐसे में दिवाली का बड़ा दिन ‘Singham Again’ की झोली में जा गिरा. दिवाली के आसपास लोगों की कई छुट्टियां होती हैं, ऐसे में लोग परिवार के साथ जाकर फिल्म देखना पसंद करते हैं.

    ‘Singham Again’ की कहानी का रामायण कनेक्शन –
    Ajay Devgn की फिल्म जैसे ही शुरू होती है, इसमें रामायण की झलक देखने को मिलती है. हालांकि मेकर्स ने भी ये साफ किया है कि ‘Singham Again’ की कहानी रामायण से इंस्पायर्ड है. एक तो दिवाली ऊपर से रामयाण वाला कनेक्शन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. ये तो सभी जानते हैं कि राम जी जब वनवास से वापस लौटे तो अयोध्या में दिवाली मनाई गई थी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.