Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»AUS VS PAK: पाकिस्तान ने 93 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी
    खेल

    AUS VS PAK: पाकिस्तान ने 93 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    AUS VS PAK: पाकिस्तान ने 93 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    AUS VS PAK: पाकिस्तान ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 26.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर जीत हासिल की। हारिस रऊफ ने पांच विकेट झटके। वहीं, सैम अयूब ने 82 रन की पारी खेली। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। अब 10 नवंबर को निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

    पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
    पाकिस्तान ने वनडे में जनवरी 2017 के बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया है। पाकिस्तान ने इससे पहले कंगारुओं को 15 जनवरी 2017 को मेलबर्न वनडे में हराया था। अब 93 महीने बाद पाकिस्तानी टीम ने जीत हासिल की। पिछले साल वनडे विश्व कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद यह पाकिस्तानी टीम की पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज है और टीम ने गजब की वापसी की है। पहले वनडे में पाकिस्तानी टीम ने कंगारुओं को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दो विकेट से जीत दर्ज में कामयाब हुआ था।

    पाकिस्तान ने पांच विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया
    पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। मैथ्यू शॉर्ट 19 रन, जेक फ्रेजर मैकगर्क 13 रन, जोश इंगलिस 18 रन, मार्नस लाबुशेन छह रन, एरॉन हार्डी 14 रन, ग्लेन मैक्सवेल 16 रन और कप्तान पैट कमिंस 13 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क एक रन बना सके और एडम जैम्पा 18 रन बना सके। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने पांच विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी को तीन विकेट मिले। नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन को एक-एक विकेट मिला। 

    ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी की
    164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। अयूब ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 71 गेंद पर पांच चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैम्पा ने हेजलवुड के हाथों कैच कराया। इसके बाद शफीक ने बाबर आजम के साथ मिलकर पाकिस्तान की टीम को जीत दिलाई। शफीक 69 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन बनाकर और बाबर 20 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का निर्णायक मुकाबला पर्थ में 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.