Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»अफगानिस्तान का दिग्गज खिलाड़ी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से लेगा संन्यास
    खेल

    अफगानिस्तान का दिग्गज खिलाड़ी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से लेगा संन्यास

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्तान का दिग्गज खिलाड़ी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से लेगा संन्यास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। नबी के संन्यास की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने क्रिकबज से की।

    मोहम्मद नबी ने वनडे डेब्यू 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था। अपने पहले मैच में ही उन्होंने अर्धशतक जड़कर अपनी काबिलियत का नजारा दुनिया को पेश किया था।
    अभी तक मोहम्मद नबी कुल 165 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 3549 रन बने हैं, जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 171 विकेट लिए हैं। वह मौजूदा समय में बांग्लादेश के खिलाफ यूएई में वनडे सीरीज खेल रहे हैं।

    Mohammad Nabi चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद ODI से ले सकते हैं संन्यास
    दरअसल, क्रिकबज से बातचीत करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्स्यूटिव नसीब खान ने कहा कि हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। उन्होंने यह जानकारी बोर्ड को दी। उन्होंने कुछ महीने पहले मुझसे कहा कि वह अपने ODI करियर को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खत्म करना चाहते हैं और हम उनके फैसले को स्वीकार करते हैं। हमें समझ आ रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह टी20 करियर पर फोकस करना चाहते हैं और अभी तक उनका ये ही प्लान है।

    बता दें कि मोहम्मद नबी मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा है, जहां वह बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह में वनडे सीरीज खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम ने पहले वनडे में 92 रन से जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। नबी ने पहले वनडे मैच में 79 गेंदों पर 84 रन और एक विकेट लिया था। अब दूसरा और तीसरा वनडे मैच 9 नवंबर और 11 नवंबर को क्रमश: खेला जाना है।

    Mohammad Nabi का ऐसा रहा क्रिकेट करियर
    अगर बात करें मोहम्मद नबी के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि उन्होंने टेस्ट में केवल 3 मैच खेलते हुए बल्ले से 33 रन और गेंद से 8 विकेट चटकाए हैं। 165 वनडे मैच खेलते हुए बैट से 3549 रन और गेंदबाजी करते हुए 171 विकेट हासिल किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 129 मैच खेलते हुए बल्ले से 2165 रन बनाए है, जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्हंने 96 विकेट लिए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन….

    August 31, 2026

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं…..

    August 31, 2026

    जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम…

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.