Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»कप्तान से विवाद करना पड़ा भारी, Alzarri Joseph पर WICB ने लगाया दो मैच पर Ban
    खेल

    कप्तान से विवाद करना पड़ा भारी, Alzarri Joseph पर WICB ने लगाया दो मैच पर Ban

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कप्तान से विवाद करना पड़ा भारी, Alzarri Joseph पर WICB ने लगाया दो मैच पर Ban
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 7 नवंबर को मैच के दौरान अपने खराब के चलते वह परेशानी में पड़ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान अपने कप्तान शाई होप से भिड़नी की उनको अब बोर्ड से सजा मिली गई है।

    बता दें कि जोसेफ कप्तान शाई होप इस बात को लेकर नाराज थे कि वे मैदान में फील्डिंग सेटिंग चेंज नहीं कर रहे।
    उन्हें लगा कि कप्तान शाई होप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं और वह इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कुछ समय के लिए मैच छोड़ दिया।

    कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज की टीम को केवल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। अल्जारी ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया, लेकिन फिर वे खेलने के लिए वापस आ गए।
    वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने Alzarri Joseph पर लगाया 2 मैचों का बैन

    क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में पुष्टि करते हुए कहा कि अल्जारी इस सप्ताह के अंत में केंसिंग्टन ओवल में होने वाले दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि अल्जारी का व्यवहार क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा समर्थित मूल्यों से मेल नहीं खाता था।

    सीडब्ल्यूआई के क्रिकेट प्रमुख माइल्स बैसकॉम्ब ने कहा कि अल्जारी ने पिछले मैच में सही तरीके से बर्ताव नहीं किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को क्रिकेट वेस्टइंडीज के महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। जो कुछ हुआ, उसके कारण उन्होंने यह दिखाने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया कि स्थिति कितनी गंभीर है।

    Alzarri Joseph ने अपनी इस हरकत की वजह से मांगी माफी

    बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पारी शुरू होते ही मैथ्यू फोर्ड ने टीम को वेस्टइंडीज टीम को विविकेट दिलाया। तीसरे ओवर में जोसेफ ने कप्तान शाई होप से फील्डिंद प्लेसमेंट पर चर्चा की। ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद जोसेफ बहुत गुस्सा हुए और स्लिप में खड़े फील्डर्स और कप्तान की ओर हाथ हिलाकर इशारा करने लगे।

    लेकिन कप्तान ने जोसेफ के कहने पर कोई फील्डिंग सेटिंग चेंज नहीं की। थोड़ी देर बाद, जोसेफ ने 148 किमी/घंटे की तेज गेंद फेंकी, जो इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स के दस्ताने से टकराकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई, जिससे उन्होंने टीम को एक अहम विकेट दिलाया। विकेट मिलने के बाद भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ और वह अचानक मैदान छोड़कर चले गए।

    कप्तान शाई होप से झगड़ा करने के बाद गुस्से में मैदान छोड़ने को लेकर अल्जारी जोसेफ ने अब माफी मांगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के हवाले से जोसेफ ने कहा,

    “मैं मानता हूं कि मेरा जुनून मुझ पर हावी रहा। मैंने कप्तान शाई होप, अपने साथी खिलाड़ियों और टीम मैंनेजमेंट से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। मैं भी वेस्टइंडीज प्रशंसकों से माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि फैसले में किसी भी छोटी सी चूक का भी बड़ा असर हो सकता है और इससे हुई किसी भी निराशा के लिए मुझे गहरा खेद है।”

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.