Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, आठ वर्षीय बच्चे की मौत
    राज्य

    तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, आठ वर्षीय बच्चे की मौत

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, आठ वर्षीय बच्चे की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। उत्तरी दिल्ली इलाके में बुधवार देर रात कार ने स्कूटी सवार पिता और पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक आठ वर्षीय बच्चे पर कार चढ़ाते हुए फरार हो गया। हादसा रूपनगर थाने के शक्ति नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। इस मामले में अभी तक आरोपी कार चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। हादसे में आठ वर्षीय अभिनव की मौत हो गई। वहीं उसके पिता संजय का उपचार चल रहा है। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद वह सड़क से हटे। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे हादसे की जानकारी मिली। बताया गया कि शक्ति नगर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार चालक स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायलों को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। वहां पर पता चला कि अभिनव की मौके पर ही मौत हो गई है।

    CCTV फुटेज में दिखी कार चालक की करतूत
    पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV खराब मिले, लेकिन एक CCTV कैमरे की फुटेज मिली है जिसमें कार चालक स्कूटी को टक्कर मारकर बच्चे के ऊपर कार चढ़ाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन इसमें कार के नंबर की पहचान नहीं हो पा रही है।

    परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया
    संजय ने बताया कि हादसा होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए, वहीं उनके बेटा अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके शरीर से खून निकल रहा था। आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। काफी देर बाद उन्होंने खुद अपने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आए और अस्पताल लेकर गए। घटना के अगले दिन आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजनों ने शक्ति नगर की सड़क करीब एक घंटे तक जाम कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के साथ साठगांठ कर ली है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर क्षेत्र के विधायक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुचे और परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क खाली की गई।

    रूपनगर में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को ऐसा गम दिया, जिसकी भरपाई अब कभी नहीं हो पाएगी। हादसे में जिस आठ साल के अभिनव की मौत हुई है, उसे पाने के लिए परिवार ने 18 साल तक मिन्नतें मांगी थीं। शादी के इतने लंबे समय बाद संतान का जन्म होने पर परिवार बेहद खुश था, लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि यह खुशी एक पल में छीन ली जाएगी।

    परिवार के चहेते बेटे की मौत से मां सदमे में
    अभिनव के पिता संजय के भाई सचिन ने बताया कि संजय ऑटो चालक हैं और सुबह घरों में समाचार पत्र पहुंचाने का भी काम करते हैं। संजय की शादी वर्ष 1999 में राजकुमारी के साथ हुई थी। शादी के 18 साल बाद वर्ष 2017 में अभिनव का जन्म हुआ था। वह परिवार में सबका चहेता था और संत नगर स्थित सेंट जोन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। अभिनव की मौत की खबर सुनकर मां राजकुमारी सदमे में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि अभिनव की मौत हो चुकी है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.