Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी 24200 से नीचे
    व्यापार

    हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी 24200 से नीचे

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी 24200 से नीचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दूसरे दिन बिकवाली दिखी। सुबह के सत्र में सेंसेक्स 424.42 अंक गिरकर 79,117.37 पर जबकि निफ्टी 132.7 अंक गिरकर 24,066.65 पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीता बाजार में खरीदारी लौटी सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 87.79 (0.11%) अंक चढ़कर 79,629.58 अंक पर जबकि निफ्टी 15.06 अंक मजबूत होकर 24,214.40 कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ  84.37 के स्तर पर पहुंच गया।

    इससे पहले, विदेशी पूंजी की सतत निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज व आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि जब तक कॉरपोरेट आय, खपत में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह के बारे में स्पष्टता नहीं आ जाती, तब तक भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

    इस बीच, अमेरिकी फेड ने लगातार दो बैठकों में ब्याज दरों में कटौती की है, क्योंकि मुद्रास्फीति का स्तर संतोषजनक रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारत को खाद्य मुद्रास्फीति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विकास की संभावनाएं भी कम हैं। आरबीआई अगले महीने अपनी मौद्रिक नीति बैठक की घोषणा करेगा।

    शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 424.42 अंक गिरकर 79,117.37 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 132.7 अंक गिरकर 24,066.65 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, मारुति, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बढ़त वाले शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल थे।

    एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,888.77 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार में अब दो अलग-अलग रुझान स्पष्ट हैं: एक, अमेरिका के नेतृत्व में वैश्विक बाजार में मजबूती और दूसरा, भारतीय बाजार में कमजोरी। भारतीय बाजार में कमजोरी का मुख्य कारण एफआईआई द्वारा की जा रही लगातार बिकवाली है, जो इस महीने भी जारी है।"

    एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुआ। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पहले की गई ब्याज दरों में कटौती के बाद अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4.50 प्रतिशत-4.75 प्रतिशत कर दिया है। इस बीच, एफआईआई की लगातार बिकवाली के बीच निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला।"

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत घटकर 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 836.34 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 284.70 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 24,199.35 अंक पर बंद हुआ था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.