Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ताऊ, ताई की प्रताड़ना से तंग आकर 19 साल की भतीजी ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी
    मध्यप्रदेश

    ताऊ, ताई की प्रताड़ना से तंग आकर 19 साल की भतीजी ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ताऊ, ताई की प्रताड़ना से तंग आकर 19 साल की भतीजी ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल।  नये शहर के चूनाभट्टी थाना इलाके में करीब नौ महीने पहले बारहवीं कक्षा की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग जॉच के बाद उसके ताऊ और ताई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कायम दर्ज किया है। छात्रा का सपना मेहनत से पढ़ाई कर कलेक्टर बनने का था, लेकिन आरोपी दंपत्ति उससे घर का सारा काम करवाते थे, और काम पूरा न होने के साथ ही अन्य बातों को लेकर उसके साथ मारपीट कर मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते थे। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय पलक सोंधिया की मां गीता सोंधिया ने करीब 14 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी, और उत्तर प्रदेश चली गई थी। वहीं उसके पिता उमेश सोंधिया ने भी उसकी मॉ के जाने के थोड़े समय बाद जबलपुर की एक महिला से शादी कर ली थी। पलक का एक भाई भी था, लेकिन साल 2012 में भाई की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पलक को 5 साल की उम्र से ही ताऊआनंद सोंधिया और ताई ममता सोधिंया ने अपने पास रख लिया था। उनके पास रहते हुए पलक का सपना मेहनत से पढ़ाई कर कलेक्टर बनने का था। पलक दिल लगातर पढ़ाई करती थी, जिसके चलते उसने दसवीं कक्षा अच्छे नंबरों से पास की थी। इसी साल फरवरी माह में पलक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ताऊ आनंद सोंधिया चार इमली में काम करता है, वहीं ताई ममता सोंधिया बंगलों में खाना बनाने का काम करती है। उनके भी दो बच्चें हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पलक की खुदकुशी के कारणो की जॉच के दौरान पुलिस ने उसकी सहेलियों और आसपास रहने वालो से जानकारी ली तब सामने आया कि ममता और आनंद ने पहले तो पलक का अच्छे से ख्याल रखा लेकिन बीते करीब दो सालों से उनका व्यवहार उसके लिये काफी बदल गया था। दोनों पति-पत्नी सुबह अपने-अपने काम पर चले जाते और घर का सारा काम करने का दबाव पलक पर डाल देते थे। पलक स्कूल जाती साथ ही घर पर होमवर्क करने के साथ ही घर का सारा काम करने करती थी। लेकिन पढ़ाई के कारण कई बार वह जब घर के काम नहीं कर पाती तब दोनों उसके साथ मारपीट करते हुए कोसते रहते थे। दोनो चाहते थे की पलक पूरी तरह से पढ़ाई छोड़कर घर पर रहकर सारे काम संभाले, लेकिन पलक आगे पढ़ना चाहती थी। बीते दो सालो की लगातार प्रताड़ना से वह मानसिक दबाव में रह रही थी, और इसी मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने खुदकुशी की थी। नौ महीने की जांच के बाद पुलिस ने मृतका के ताऊ और ताई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, मंदिर में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा….

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.