Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»बाइडन को टकराव पड़ा भारी, मस्क ने खेला दांव, ट्रंप को जिताने के लिए मस्क झोंकी पूरी ताकत…
    विदेश

    बाइडन को टकराव पड़ा भारी, मस्क ने खेला दांव, ट्रंप को जिताने के लिए मस्क झोंकी पूरी ताकत…

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाइडन को टकराव पड़ा भारी, मस्क ने खेला दांव, ट्रंप को जिताने के लिए मस्क झोंकी पूरी ताकत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अरबपति व्यापारी एलन मस्क खुले तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हुए नजर आए थे।

    टेस्ला के बॉस एलन मस्क ट्रंप के सपोर्ट में रैलियों में भी नजर आए, कई जगहों पर तो लोगों ने उन्हें ट्रंप का भाई भी कहना शुरू कर दिया था।

    डोनाल्ड ट्रंप ने भी मस्क का सम्मान करते हुए उन्हें सदी में एक बार पैदा होने वाला उद्योगपति बताया।

    लेकिन इतने जोर शोर के साथ ट्रंप का सपोर्ट करने वाले मस्क हमेशा से ट्रंप के साथ नहीं थे। उनके ट्रंप के सपोर्ट करने के पीछे कई वजहें भी नजर आती हैं।

    पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान हुए हमले में बचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सपोर्ट में कई लोग आए। उनमें से एक एलन मस्क भी थे, जिन्होंने खुले तौर पर ट्रंप का समर्थन करना शुरू कर दिया।

    इससे पहले एलन मस्क को डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक माना जाता था। अपने पुराने पोस्टों में और इंटरव्यू में वह डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करते हुए नजर आते थे।

    डेमोक्रेट से रिपब्लिकन बने एलन मस्क

    2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित तौर पर एलन मस्क ने बाइडन के लिए मतदान किया था।

    मस्क ने 2022 में अपने डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधों को लेकर तब ट्विटर पर पोस्ट भी किया था कि उन्होंने 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा का पुरजोर समर्थन किया था। इसके अलावा उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के लिए भी चुनावी अभियानों में हजारों डॉलर का दान दिया था।

    2020 में बाइडेन के समर्थन में वोट देने के बाद मस्क और बाइडन प्रशासन में चीजे बिगड़ने लगी।

    न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक यह सब मस्क के ट्विटर के टेकओवर करने के बाद शुरू हुआ, जब मस्क ने पोस्ट किया कि अमेरिका का राष्ट्रपति एक डेमोक्रेटिक है इसलिए में कांग्रेस के लिए रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील करता हूं।

    एजेंसी के मुताबिक उन्होंने ऐसा क्यों किया यह बहस का विषय है लेकिन मस्क ने यह पहली बार था कि रिपब्लिकन पार्टी का सपोर्ट खुले तौर पर किया था।

    ट्रंप को लेकर मस्क के विचार इतने समर्थित पहले नहीं थे। 2016 में सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर ट्रंप के चरित्र पर सवाल उठाए थे।

    लेकिन बाद में अपने इस अतीत को भुलाते हुए मस्क ने ट्रंप के सपोर्ट में आकर उनके लिए रैलियों में हिस्सा तक लिया।

    मस्क ने ट्रंप का सपोर्ट करने के कई कारण बताए इनमें सबसे बड़ा कारण ट्रंप को वोट करना यानि मंगल ग्रह के लिए वोट करना शामिल था।

    बाइडन ठुकराया मस्क का प्रस्ताव

    एलन मस्क की अंतरिक्ष और लिंग विचारधारा संबंधी सोच ट्रंप की विचारधारा के करीब है। इसके कारण उनके ट्रंप के खेमें में पहुंचने के कारण हैं।

    लेकिन इससे इतर ऐसा भी लगता है कि बाइडन ने अप्रत्यक्ष रूप से मस्क को नजरअंदाज किया, जिसके कारण मस्क ट्रंप के खेमे में चले गए।

    इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2021 में देखने को मिला जब बाइडन ने जनरल मोटर्स और फोर्ड के अधिकारियों का स्वागत करते हुए एक मीटिंग आयोजित की लेकिन उसमें इलेक्ट्रिक कार कि सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी टेस्ला को बुलाया ही नहीं।

    बाद ने मस्क ने इसके बारे में पोस्ट करते हुए लिखा कि अजीब है कि टेस्ला को आमंत्रित ही नहीं किया गया।

    बाद की ब्रीफिंग में टेस्ला की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर, तत्कालीन व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, “ठीक है, हम निश्चित रूप से वाहन निर्माताओं के प्रयासों का स्वागत करते हैं जो भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन की क्षमता को पहचानते हैं और उन प्रयासों का समर्थन करते हैं जो राष्ट्रपति के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे।” , और निश्चित रूप से टेस्ला उन कंपनियों में से एक है।

    मुझे उम्मीद नहीं है कि यह आखिरी बार होगा जब हम स्वच्छ कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने के बारे में बात करेंगे, और हम उस प्रयास में कई साझेदारों की उम्मीद करते हैं।

    इन सब मामलों के अलावा बाइडेन प्रशासन और मस्क के बीच में कई बार और चीजों पर भी सहमति नहीं बनीं।

    मस्क ने जब ट्विटर का अधिग्रहण किया तो उन्होंने ट्रंप के अकाउंट को फिर से एक्टिव कर दिया और बाइडन सरकार के कहने पर भी रूसी समाचार एजेंसी को बैन करने के फैसले पर अमल करने से इनकार कर दिया।

    इस मामले पर मस्क ने कहा था कि अगर मेरे सिर पर बंदूक ही रख दी जाए तब शायद मैं यह फैसला लूं वरना ऐसा कभी नहीं होगा।

    The post बाइडन को टकराव पड़ा भारी, मस्क ने खेला दांव, ट्रंप को जिताने के लिए मस्क झोंकी पूरी ताकत… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.