Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»बाइडन ने दी ट्रंप को बधाई, कहा-सत्ता का हस्तांतरण सहज और शांतिपूर्ण होगा
    विदेश

    बाइडन ने दी ट्रंप को बधाई, कहा-सत्ता का हस्तांतरण सहज और शांतिपूर्ण होगा

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाइडन ने दी ट्रंप को बधाई, कहा-सत्ता का हस्तांतरण सहज और शांतिपूर्ण होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी है और कहा कि सत्ता का हस्तांतरण सहज और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। व्हाइट हाउस के एक संक्षिप्त बयान में बाइडन ने कहा कि हम एक सुचारू परिवर्तन तय करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं और देश को एकजुट करने की दिशा में काम करने के महत्व पर जोर देते हैं। वहीं अरबपति उद्योगपति मार्क क्यूबन ने पहले ट्रंप का विरोध किया था, लेकिन उन्होंने अब ट्रंप को बधाई देते हुए लिखा- बधाई हो, आपने पूरी ईमानदारी से जीत हासिल की है। बता दें कि 2020 के चुनाव के बाद जब जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, तो डोनाल्ड ट्रंप ने समारोह में भाग नहीं लिया था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने बाइडन पर व्यक्तिगत हमले किए थे। उन्हें स्लीपी जो और कमजोर आदमी जैसे उपनामों से संबोधित किया था, जबकि बाइडन ने ट्रंप को दोषी अपराधी और मूर्ख कहा था।हालांकि अब चुनाव परिणाम आ चुके हैं और ट्रंप ने बाइडन के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए बधाई का स्वागत किया है। ट्रंप के प्रवक्ता ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बैठक का इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने इस कॉल की सराहना की है। इस तरह की बधाई और सहयोग की भावना चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद दोनों नेताओं के बीच एक नई शुरुआत का प्रतीक बन सकती है।

    बधाई देने वालों में कई प्रमुख राजनीतिक और व्यापारिक नेता शामिल 
    ट्रंप को बधाई देने वालों में कई प्रमुख राजनीतिक और व्यापारिक नेता शामिल हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्रंप को बधाई देते हुए लिखा- हम आपके और आपके प्रशासन के साथ मिलकर इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं, जिससे अमेरिका और दुनिया में नए अवसर पैदा होंगे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने भी ट्रंप को बधाई दी और कहा कि हम अमेरिकी इनोवेशन के स्वर्णिम युग में हैं और सभी को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी बधाई दी और कहा कि हम आपके और आपके प्रशासन के साथ मिलकर यह तय करेंगे कि अमेरिका सरलता, इनोवेशन और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़े।इसके अलावा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी देश के पास इससे बड़े अवसर नहीं हैं। हम ट्रंप को उस अमेरिका का नेतृत्व करने और उसे एकजुट करने में सफलता की कामना करते हैं। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.