Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»अभिषेक बनर्जी को बंगाल का अगला सीएम बना सकती हैं  ममता 
    राजनीती

    अभिषेक बनर्जी को बंगाल का अगला सीएम बना सकती हैं  ममता 

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभिषेक बनर्जी को बंगाल का अगला सीएम बना सकती हैं  ममता 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता ।  तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि, अब तक पार्टी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। इधर, विपक्षी दलों ने घोष के इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और सत्तारूढ़ दल पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। अभिषेक के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खासकर उनकी आंखों से जुड़ी समस्याओं के ठीक होने की कामना करते हुए पार्टी में उनके योगदान की प्रशंसा की। घोष ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, अभिषेक बनर्जी ने बेहद कम उम्र में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर दी है। मैं राजनीति में सक्रिय रहूं या न रहूं, मैं इस उभरते सितारे को करीब से देखूंगा। उन्होंने लिखा, अभिषेक भले ही कम उम्र के हों, लेकिन जब तक मैं टीएमसी में सक्रिय हूं, वह मेरे नेता हैं। राजनीति से परे, मेरे मन में उनके प्रति स्नेह और आदर है। मैंने वर्षों तक ममता बनर्जी को नेतृत्व करते देखा है, और अब मैं अभिषेक को उभरते हुए देख रहा हूं, जो समय के साथ और अधिक परिपक्व हो रहे हैं, आधुनिक तरीकों और प्रौद्योगिकी के साथ जुनून का मिश्रण कर रहे हैं, अपने कौशल को और अधिक निखार रहे हैं।

    तृणमूल कांग्रेस को एक नये युग में ले जाएंगे
    घोष ने कहा, अभिषेक एक दिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे और तृणमूल कांग्रेस को एक नये युग में ले जाएंगे। वह ममता बनर्जी की भावनाओं और विरासत का प्रतीक हैं।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वाम दलों ने घोष के बयान की कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, टीएमसी लोगों की पार्टी नहीं है; यह एक पारिवारिक व्यवसाय है। वे मुख्यमंत्री के पद को विरासत की तरह सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग ऐसी वंशवादी प्रवृत्तियों से ऊब चुके हैं और वास्तविक प्रतिनिधित्व की तलाश में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुजन चक्रवर्ती ने टीएमसी पर परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता देने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, टीएमसी लोगों की पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन वह समय-समय पर दिखाती है कि वह सत्ता एक ही परिवार के हाथों में केंद्रित रखना चाहती है। यह बयान उन हजारों वफादार टीएमसी कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करता है, जो पार्टी की सफलता के लिए प्रयास करते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.