Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»WBBL 2024: एलिस पैरी का शानदार प्रदर्शन, रन आउट होने के बावजूद जारी रखा खेल
    खेल

    WBBL 2024: एलिस पैरी का शानदार प्रदर्शन, रन आउट होने के बावजूद जारी रखा खेल

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WBBL 2024: एलिस पैरी का शानदार प्रदर्शन, रन आउट होने के बावजूद जारी रखा खेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वीमेंस बिग बैश लीग में एलिस पैरी का दमदार प्रदर्शन जारी है. सिडनी सिक्सर्स की इस कप्तान ने होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन उस पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. दरअसल एलिस पैरी इस मुकाबले में रन आउट हो गई थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेलना जारी रखा. ये घटना 20वें ओवर की है जब तीसरी गेंद पर कारमिचेल ने तेजी से एक सिंगल चुराने की कोशिश की. एलिस पैरी स्ट्राइक लेने के लिए दौड़ीं और इस दौरान विकेटकीपर ने बेल्स उड़ा दी. एलिस पैरी क्रीज तक नहीं पहुंचीं थीं और गजब की बात ये है कि फील्डिंग टीम ने अपील तक नहीं की. इसके बाद एलिस पैरी बल्लेबाजी करने लगीं.

    रीप्ले ने उड़ाए होश
    एलिस पैरी के उस रन का जब रीप्ले देखा गया तो पाया गया कि ये खिलाड़ी क्रीज से बाहर थी. यहां एक सवाल ये है कि आखिर लेग अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद क्यों नहीं ली. दरअसल जब फील्डिंग टीम अपील करती है तभी मैदानी अंपायर तीसरे अंपायर की मदद लेते हैं और होबार्ट हरीकेंस की खिलाड़ियों ने ऐसा किया ही नहीं.

    एलिस पैरी ने दिलाई जीत
    अंत में एलिस पैरी ही होबार्ट हरीकेंस की हार की बड़ी वजह बनीं. सिडनी की कप्तान ने महज 62 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली. इस बल्लेबाज ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. पैरी के अलावा सिडनी की कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी और यही वजह है कि टीम ने महज 155 रन बनाए. बड़ी बात ये है कि ये रन भी होबार्ट हरीकेंस पर भारी पड़े. होबार्ट की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन ही बना सकी. बता दें इस टूर्नामेंट में एलिस पैरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं. एलिस पैरी ने 5 मैचों में 252 रन बना लिए हैं. उनका बैटिंग एवरेज 84 का है और वो 164 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रही हैं. एलिस पैरी अबतक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 38 चौके और 5 छक्के लगा चुकी हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.