Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्य के सभी थानों पर आईजी की नजर, पंडरी टीआई चोरी मामले में महिला थाना प्रभारी सस्पेंड …
    छत्तीसगढ़

    राज्य के सभी थानों पर आईजी की नजर, पंडरी टीआई चोरी मामले में महिला थाना प्रभारी सस्पेंड …

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्य के सभी थानों पर आईजी की नजर, पंडरी टीआई चोरी मामले में महिला थाना प्रभारी सस्पेंड …
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर सहित राज्य के सभी थानों के टीआई की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा रही है। थाना क्षेत्र में रहने वालों से उनके बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी को करीब तीन माह पहले उन्हीं के थाने में रंगे हाथों पकड़ा गया था। अब पंडरी टीआई को सस्पेंड किया गया है। पंडरी टीआई पर चोरों से जब्त 12 लाख के जेवरों को थाने की बजाय अपने स्टाफ के घर रखवाने का आरोप है। चूंकि, सभी पर नजर रखी जा रही है, इसलिए आला अफसरों को शिकायत मिल गई। जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

    अफसरों के अनुसार, थाना प्रभारियों के साथ अन्य स्टाफ की गतिविधियों की भी निगरारी रखी जा रही है। भ्रष्टचार या गड़बड़ी करने वाले किसी भी स्टाफ को छोड़ा नहीं जाएगा। राजधानी में थानेदारों के तबादलों को इसी से जोड़ा जा रहा है। मोवा-पंडरी टीआई मल्लिका बैनर्जी तिवारी को आईजी अमरेश मिश्रा ने सोमवार को निलंबित किया था। एक दिन बाद मंगलवार को एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने हाल ही में प्रमोट हुए टीआई कमलेश देवांगन को मोवा-पंडरी थाना का प्रभारी बनाया है। सरस्वती नगर टीआई सुरेंद्र श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह टीआई रविंद्र यादव को सरस्वती नगर थाना प्रभारी बनाया गया। एसआई से टीआई बने हरीश साहू को ट्रैफिक में पोस्टिंग दी गई है। चर्चा है कि, इसी महीने शहर की पुलिसिंग में बड़े फेरबदल की तैयारी है। आईजी ने टीआई और अधिकारियों को पुलिसिंग सुधारने 15 दिन का समय दिया है।

    आईजी मिश्रा दूसरे दिन भी उतरे सड़क पर, किया निरीक्षण
    वहीं दूसरे दिन भी आईजी मिश्रा ने बीतें मंगलवार को सड़क पर उतरे और मौदहापारा, छोटापारा, बैजनाथपारा और बीएसयूपी कॉलोनी में पैदल गश्त किया। वहां के लोगों से मिले और चर्चा की। शहर के घने और आबादी वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, जिला प्रशासन की मदद से ऐसे इलाकों में कैमरे लगाएं जो संवेदनशील है। उन्होंने बीएसयूपी कॉलोनी में सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। वहीं सुधार नहीं होने पर कई टीआई हटा दिए जाएंगे।

    ईओडब्ल्यू-एसीबी में कई शिकायतें दर्ज
    सूत्रों के जानकारी मिली हैं कि, रायपुर के अलावा राज्य के कई थानेदारों की एसीबी-ईओडब्ल्यू में शिकायतें मिल रही है। ज्यादातर टीआई की शिकायतें है कि, चारसौबीसी के मामलों में रिश्वत के बिना एफआईआर नहीं की जा रही है। पैसा नहीं देने पर पीड़ित को कोर्ट भेज दिया जा रहा है। ठगी के केस महीनों भटकने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। खासतौर पर नौकरी के नाम पर ठगी होने पर पीड़ित भटकते रहते हैं। टोनही प्रताड़ना में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम मांगी जा रही है। एक टीआई पर 9 लाख रुपए मांगने का आरोप है। कबाड़ियों, स्पा, होटल, बार और ढाबा वालों से वसूली की शिकायतें हैं। कई टीआई ने रोज के पैसों का टारगेट सेट कर रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

    September 21, 2026

    Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

    September 21, 2026

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

    September 21, 2026

    Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

    September 21, 2026

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.