Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती» एकनाथ शिंदे ने भाजपा आलाकमान से की पार्टी नेताओं की शिकायत
    राजनीती

     एकनाथ शिंदे ने भाजपा आलाकमान से की पार्टी नेताओं की शिकायत

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     एकनाथ शिंदे ने भाजपा आलाकमान से की पार्टी नेताओं की शिकायत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गठबंधन धर्म का नहीं किया पालन

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी आलाकमान से पार्टी नेताओं की शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा नेता गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने मांग शुरू कर दी है कि शिंदे को राज के बेटे अमित के लिए सीट छोडऩी चाहिए। शिंदे ने पहले ही माहिम सीट पर अपना कैंडिडेट उतार दिया है, जहां से शिंदे के मौजूदा विधायक हैं। माहिम सीट से मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को उम्मीदवार बनाया है। नारायण राणे और आशीष शेलार जैसे भाजपा नेताओं ने कहा था कि शिंदे को अपने उम्मीदवार सदा सरवणकर का नाम वापस ले लेना चाहिए और अमित ठाकरे का समर्थन करना चाहिए।

    शिंदे पर बरसे राज ठाकरे
    जब शिंदे नहीं झुके तो राज ठाकरे ने शिंदे के खिलाफ खुला बयान दिया और खास तौर पर 2022 में पार्टी तोडऩे और बाल ठाकरे का नाम और चुनाव चिन्ह चुराने को लेकर उन पर हमला किया। इसके बाद शिंदे ने तय किया कि यह ठीक नहीं है, इसलिए भाजपा नेताओं द्वारा शिंदे से अपना उम्मीदवार वापस लेने की मांग के बावजूद वे नहीं माने। बाद में भाजपा नेताओं के सुर बदल गए और अब उनका कहना है कि सदा सर्वणकर महायुति के उम्मीदवार हैं। ये भी कहा जा रहा है कि शिंदे शिवसेना ने सुझाव दिया था कि अमित ठाकरे को भांडुप से चुनाव लडऩा चाहिए, जहां महायुति का कोई मौजूदा विधायक नहीं है। हालांकि, राज ठाकरे ने फैसला किया कि अमित को अपने गृह क्षेत्र से चुनाव लडऩा चाहिए, जहां उनका निवास है। इसके अलावा, पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्र शिवड़ी में भाजपा और शिंदे मनसे उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

    शिकायत के बाद बदले सुर
    मुख्यमंत्री शिंदे की शिकायत के बाद भाजपा नेताओं ने सुर बदल लिया और कहा कि अब एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार, सदा सर्वणकर ही महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। अगर कोई अन्य फैसला होता है, तो वह महायुति के टॉप नेताओं द्वारा तय किया जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: प्रगति पथ यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- राष्ट्र सेवा में शहीदों और महान विभूतियों का योगदान प्रेरणास्रोत….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: प्रगति पथ यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- राष्ट्र सेवा में शहीदों और महान विभूतियों का योगदान प्रेरणास्रोत….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.