Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»आंध्र प्रदेश का यह गांव डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न क्यों मना रहा है? पत्नी के साथ रिश्ते से जुड़ा है खास कनेक्शन…
    विदेश

    आंध्र प्रदेश का यह गांव डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न क्यों मना रहा है? पत्नी के साथ रिश्ते से जुड़ा है खास कनेक्शन…

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आंध्र प्रदेश का यह गांव डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न क्यों मना रहा है? पत्नी के साथ रिश्ते से जुड़ा है खास कनेक्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

    लेकिन भारत में भी एक छोटे से गांव के लोग अपनी “सेकंड लेडी” बनने वाली वंशज को लेकर खुशी मना रहे हैं।

    भारतीय मूल की उच्च शिक्षित और सफल वकील ऊषा वेंस अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के साथी उम्मीदवार जे.डी. वेंस की पत्नी हैं।

    ऊषा लेकर उनके पैतृक गांव वडलूरु में लोग आशान्वित हैं कि उनकी सफलता से उनके गांव को भी लाभ मिलेगा।

    38 वर्षीय ऊषा वेंस का जन्म और पालन-पोषण कैलिफोर्निया के सान डिएगो में हुआ। भारतीय प्रवासियों की बेटी उषा सैन डिएगो उपनगर में ही पली-बढ़ीं।

    उनके माता-पिता का पैतृक गांव आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में वडलुरु है। पढ़ाई में होनहार छात्रा रहीं और किताबों से लगाव रखने वाली उषा ने आगे चलकर नेतृत्व के गुण दिखाए।

    गांव के लोगों ने उनके ऐतिहासिक संबंधों के मद्देनजर प्रार्थना की और इस उम्मीद में हैं कि ऊषा वेंस अपने पैतृक स्थान को कुछ लौटाने में सहायक साबित होंगी। गांव के निवासी श्रीनिवास राजू (53 वर्ष) ने बताया, “हम खुश हैं और ट्रंप का समर्थन करते हैं।”

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि ऊषा का परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के वडलुरु नामक गांव का रहने वाला है, लेकिन जब उनके दादा रामशास्त्री चिलुकुरी 1959 में आईआईटी की स्थापना के समय वहां पढ़ाने गए, तो वे चेन्नई में बस गए।

    उनके माता-पिता 1970 के दशक के अंत में अमेरिका चले गए और अब सैन डिएगो में इंजीनियरिंग और आणविक जीव विज्ञान पढ़ाते हैं।

    गांव के पुजारी अप्पाजी ने ट्रंप की जीत के लिए प्रार्थना की और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ऊषा वेंस गांव के लिए कुछ अच्छा करेंगी। उन्होंने कहा, “अगर वह अपनी जड़ों को पहचानते हुए हमारे गांव के लिए कुछ कर सकें, तो यह बहुत बड़ी बात होगी।”

    वडलूरु गांव से ऊषा वेंस के परदादा ने बाहर कदम रखा था। ऊषा के पिता चिलुकुरी राधाकृष्णन ने चेन्नई में शिक्षा प्राप्त की और फिर अमेरिका में जाकर पढ़ाई पूरी की। गांव के बुजुर्ग वेंकटा रमणय्या (70 वर्ष) ने बताया, “हर भारतीय को गर्व है कि ऊषा भारतीय मूल की हैं।

    हमें उम्मीद है कि वह हमारे गांव का विकास करेंगी।” हालांकि ऊषा ने कभी गांव का दौरा नहीं किया, लेकिन पुजारी का कहना है कि उनके पिता करीब तीन साल पहले आए थे और मंदिर की स्थिति की जानकारी ली थी। रमणय्या ने कहा, “हमने ट्रंप का शासन देखा है – बहुत अच्छा था। ट्रंप के समय में भारत-अमेरिका संबंध बहुत अच्छे रहे।”

    ऊषा वेंस के पिता राधाकृष्णन की शुरुआती अमेरिका यात्रा के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन उनके पति जे.डी. वेंस के संस्मरण ‘हिलबिली एलिगी’ पर आधारित फिल्म में बताया गया है कि वे “कुछ भी न लेकर” अमेरिका आए थे।

    ऊषा, ओहियो के सीनेटर जे डी वेंस (39) के साथ खड़ी थीं, जब ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद समर्थकों को संबोधित किया।

    वेंस ने 2020 में मेगन केली शो के पॉडकास्ट को बताया था, ‘‘अगर मैं थोड़ा बहुत अहंकारी या थोड़ा बहुत घमंडी हो जाता हूं, तो मैं खुद को याद दिलाता हूं कि वह (उषा) मुझसे कहीं ज्यादा निपुण है। लोग यह नहीं जानते कि वह कितनी प्रतिभाशाली हैं।’’

    ऊषा और वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी और बाद में 2014 में केंटकी में उनकी शादी हुई। वेंस के तीन बच्चे हैं: बेटे इवान और विवेक, तथा एक बेटी जिसका नाम मिराबेल है।

    ट्रंप द्वारा वेंस को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद, ऊषा की हिंदू जड़ें जल्द ही चर्चा का विषय बन गईं। वेंस ने कई मौकों पर कहा है कि उनकी पत्नी ईसाई नहीं हैं, लेकिन वह उनके विश्वास को गहरा करने में ‘‘बहुत सहायक’’ रहीं।

    अंतरधार्मिक विवाह की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर ऊषा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन पर हम सहमत हैं, खासकर जब पारिवारिक जीवन की बात आती है, कि अपने बच्चों की परवरिश कैसे करें। इसलिए मुझे लगता है कि इसका जवाब असल में यही है कि हम बस खूब बातें करते हैं।’’

    ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने जून में ऊषा और उनके पति के साथ के एक संयुक्त साक्षात्कार का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘चर्चा में रहने में दिलचस्पी नहीं हैं’’ लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि दंपति ‘‘यह देखने के लिए तैयार हैं कि उनके जीवन में क्या होता है।’’

    ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच में चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए हुए उषा-वेंस की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मैं बधाई देने वाला पहला व्यक्ति बनना चाहता हूं, अब मैं उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जेडी वेंस, और उनकी पत्नी उषा वेंस को बधाई दे सकता हूं।’’

    अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है और वे अब दूसरे सबसे बड़े एशियाई समुदाय के रूप में उभरे हैं।

    वहीं, करीब 730 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कमला हैरिस के दादा का गांव तुलासेंद्रापुरम में उनका नाम युवतियों को पढ़ाई की प्रेरणा दे रहा है।

    वहां के निवासी टी.एस. अंबारासु (63 वर्ष) ने कहा, “कमला हैरिस की सफलता से हमारे गांव की लड़कियों को शिक्षा जारी रखने की प्रेरणा मिली है।”

    The post आंध्र प्रदेश का यह गांव डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न क्यों मना रहा है? पत्नी के साथ रिश्ते से जुड़ा है खास कनेक्शन… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.