Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»टिकटॉकर बेला की कैंसर से हुई मौत, अंतिम समय बनाया वीडियो देख रो दिए फैंस 
    विदेश

    टिकटॉकर बेला की कैंसर से हुई मौत, अंतिम समय बनाया वीडियो देख रो दिए फैंस 

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टिकटॉकर बेला की कैंसर से हुई मौत, अंतिम समय बनाया वीडियो देख रो दिए फैंस 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन। दुनिया में कभी जब किसी युवा का जान किसी बीमारी या दुर्घटना के कारण चली जाती है, तो वह दर्द उसके परिवार के लिए असहनीय होता है जिसे वह कभी भूल नहीं पाते हैं। ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टिकटॉकर बेला ब्रैडफोर्ड के परिवार और उनके फैंस के लिए एक गहरा दुख सामने आया। 24 साल की बेला की मौत दुर्लभ कैंसर रबडोमायोसारकोमा से हो गई जिसने उनके जीवन को समय से पहले ही खत्म कर दिया। 
    टिकटॉकर बेला ब्रैडफोर्ड ने अपनी मौत से ठीक पहले एक आखिरी वीडियो बनाया था, जिसे उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो ने उनके फैंस और दर्शकों की आंखें आंसुअें से भर दीं। वीडियो में कमजोर दिख रही बेला ने अपने संघर्ष और भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे कैंसर है और दुर्भाग्य से अब तक मेरा जीवन खत्म हो चुका है। मैं मर चुकी हूं, लेकिन मैं एक आखिरी गेट रेडी विद मी करना चाहती थी, क्योंकि मुझे यह करना पसंद है और मुझे फैशन से प्यार है। इस मजेदार यात्रा में मेरा अनुसरण करने के लिए धन्यवाद। 
    वीडियो में बेला ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप मेरे सभी वीडियो देखेंगे और उनमें से थोड़ी खुशी पाएंगे। हम हर दिन जीते हैं और केवल एक दिन मरते हैं, इसलिए हर दिन को खास बनाने की कोशिश करें। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि बेला अपने प्रियजनों के साथ अंतिम समय बिता रही है। यह वीडियो उनके साहस और सकारात्मकता का प्रतीक बना और उनके प्रशंसकों के बीच गहरी संवेदना पैदा हुई। बेला की मौत 15 अक्टूबर को हुई थी। उन्हें पहली बार 2021 में इस दुर्लभ कैंसर का पता चला था, जो उनके जबड़े में था। इसके बाद एक साल तक उन्होंने कीमोथेरापी, रेडियोथेरापी और जटिल सर्जरी के जरिए से इलाज करवाया। सर्जरी के दौरान उनका जबड़ा फिर से बनाया गया था। हालांकि उनकी लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने अपने फैंस को छह महीने पहले ही बताया था कि उनका कैंसर फिर लौट आया है, जब वह अपने दोस्तों के साथ यूरोप घूमने जाने वाली थीं। इस यात्रा से मात्र 10 दिन पहले उन्हें बीमारी की वापसी का पता चला। बेला का गेट रेडी विद मी वीडियो सीरीज जिसमें वे अलग-अलग फैशन में तैयार होती थीं, इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय था। उनकी मृत्यु के बाद उनका अंतिम वीडियो उनके प्रशंसकों के लिए एक अंतिम संदेश और यादगार के रूप में रह गया। उनके साहस, सकारात्मकता और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण ने लोगों को प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि हर दिन को खास बनाना अहम है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.