Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»बीजेपी सरकार यदि अटलजी का नजरिया अपनाती तो कश्मीर की स्थिति अलग होती
    राजनीती

    बीजेपी सरकार यदि अटलजी का नजरिया अपनाती तो कश्मीर की स्थिति अलग होती

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी सरकार यदि अटलजी का नजरिया अपनाती तो कश्मीर की स्थिति अलग होती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र मंगलवार को शुरू हो गया है, जिसमें सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जमकर तारीफ की है। श्रद्धांजलि सभा में सीएम उमर ने अटल जी को याद करते हुए उनके दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि अगर केंद्र में बीजेपी सरकार ने अटलजी का नजरिया अपनाया होता, तो जम्मू-कश्मीर की स्थिति आज अलग ही होती। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि अटलजी ने हमेशा जम्मू-कश्मीर में स्थिति को सुधारने की कोशिश की। अटलजी ने 1999 में दिल्ली-लाहौर बस यात्रा चलाने के दौरान पाकिस्तान की मीनार-ए-पाकिस्तान का दौरा किया था, जो एक कठिन कदम था। इसके बाद उन्होंने सरहद पर खड़े होकर कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। अटलजी का यह विचार था कि बातचीत ही एकमात्र रास्ता है और उन्होंने कई असफलताओं के बावजूद बार-बार दोस्ती का हाथ बढ़ाया। सीएम उमर ने कहा कि अटल बिहारी जी ने एलओसी के पार रास्तों को खोलने के लिए काम किया, जिससे लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने की कोशिश की, लेकिन बाद में ये रास्ते बंद कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि आज जम्मू-कश्मीर को अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है, जबकि अटलजी का दृष्टिकोण हमेशा समग्रता और संवाद पर आधारित था। उमर अब्दुल्ला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उमर ने मुखर्जी की कड़ी मेहनत और राजनीति में उनके संघर्ष की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि मुखर्जी ने सभी पदों के साथ न्याय किया और उन्होंने राजनीति में एक बड़ा योगदान दिया। इसके अलावा सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा को भी श्रद्धांजलि दी। राणा के निधन पर उन्होंने कहा कि चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते थे। मैं नहीं जानता था कि वह इतने बीमार हैं, अगर मुझे पता होता तो मैंने हमारे रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश की होती। अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार की गई दिवंगत लोगों की सूची में शामिल सभी 56 लोगों ने जनता की सेवा में अपना योगदान दिया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.