Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IPL 2025 Auction: ये भारतीय खिलाड़ी होंगे सबसे महंगे, बेस प्राइज होगा करोड़ों में
    खेल

    IPL 2025 Auction: ये भारतीय खिलाड़ी होंगे सबसे महंगे, बेस प्राइज होगा करोड़ों में

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025 Auction: ये भारतीय खिलाड़ी होंगे सबसे महंगे, बेस प्राइज होगा करोड़ों में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025 के लिए टीमों की ओर से रिटेंशन पूरा हो गया है। यानी सभी 10 टीमों ने अपने उन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिन्हें वे अगले साल के लिए भी अपने साथ ही रखना चाहती हैं। बाकी सारे खिलाड़ी अपने आप रिलीज मान लिए गए हैं। इस बार विदेशी ही नहीं, भारत के भी कई बड़े खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों से रिलीज कर दिए गए हैं। ऐसे में वे फिर से नीलामी में आएंगे। इस बीच उन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा हो गया है, जिन भारतीय प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखा है। हालां​कि इस बात की पूरी संभावना है कि वे नीलामी के लिए इससे कहीं ज्यादा कीमत पर बिकेंगे।

    ये भारतीय खिलाड़ी रखेंगे दो करोड़ रुपये का बेस प्राइज
    इस बीच भारत के उन खिलाड़ियों की लिस्ट का खुलासा हो गया है, जिन्होंने अपना बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखा है। इसमें कुछ छोटे तो कुछ बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। यानी जो कप्तानी के भी कहीं ना कहीं दावेदार हैं। वैसे IPL के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अपना बेस प्राइज यानी आधार मूल्य दो करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं रख सकता। अगर बात भारतीय खिलाड़ियों की करें तो खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है। यानी जब नीलामी के दिन उनका नाम पुकारा जाएगा तो बोली इतनी ही रकम से शुरू होगी। 

    क्या सरफराज खान को मिलेगी कोई खरीदार?
    जो नाम हमने आपको बताए हैं, वे सभी भारत के स्टार खिलाड़ी हैं और लगातार टीम इंडिया के लिए खेल भी रहे हैं। ऐसे में इस बात की संभावना काफी कम है कि वे दो करोड़ रुपये में बिकें। इससे ज्यादा कीमत तो लगभग सभी खिलाड़ियों को मिल ही जाएगी। लेकिन किसकी झोली में कितनी रकम आएगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। इस बीच पता ये भी चला है कि अभी हाल ही में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये नहीं हैं, उनकी बहुत ज्यादा डिमांड IPL में नहीं रहती है, लेकिन देखना होगा कि क्या उन्हें कोई खरीदार इस दफा मिलता है क्या। 

    1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन
    खास बात ये भी है कि इस बार दुनियाभर के 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने IPL में खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना नाम ​रजिस्टर कराया है। हालांकि रजिस्ट्रेशन के बाद अब BCCI इसमें से नाम शार्टलिस्ट करेगा, उसके बाद जो भी नाम बचेंगे, उन पर बोली लगाई जाएगी। माना जा रहा है कि 600 से 700 खिलाड़ी ही शार्टलिस्ट होकर आएंगे। क्योंकि अगर टीमों के पास रिक्त स्थानों की बात करें तो वे केवल 200 के करीब है। यानी इससे ज्यादा खिलाड़ी नहीं बिक पाएंगे। बाकी खिलाड़ी अनसोल्ड चले जाएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि जिस दिन नीलामी होगी, उस दिन कौन हिट रहता है और कौन पिट जाता है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

    September 21, 2026

    Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

    September 21, 2026

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.