Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर ‘जेल में फायरिंग के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन’, बीजेपी का भूपेश और दीपक बैज पर हमला
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर ‘जेल में फायरिंग के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन’, बीजेपी का भूपेश और दीपक बैज पर हमला

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर ‘जेल में फायरिंग के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन’, बीजेपी का भूपेश और दीपक बैज पर हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ बीजेपी ने रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी को लेकर कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला है। रायपुर मेयर एजाज ढेबर के साथ आरोपी की फोटो वायरल को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर क्राइम के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज को जवाब देना चाहिये।

    बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं।कांग्रेस के पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ संलिप्त पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर, लोहारीडीह, दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद, चाहे बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी की बात करें। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं। हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रायपुर शहर के अंदर सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को मौदहापारा के दो बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन तीसरा जो फरार अपराधी है, उसकी तस्वीर आज रायपुर के महापौर के साथ दिखाई दे रही है। आखिर अपराधियों के साथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का यह रिश्ता क्या कहलाता है? प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को रोज गुमराह करते फिर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कहां छिपकर बैठे हैं? बैज को बताना चाहिए कि कल जो गोली चली है, उसके जिस फरार अपराधी के पीछे पुलिस लगी है, उसके चित्र महापौर के साथ आ रहे हैं!

    श्रीवास्तव ने कहा कि बैज और बघेल को बताना चाहिए कि आखिर अपराध करने वालों से इतना प्रेम कांग्रेस के नेताओं को क्यों है? क्या कांग्रेस में पदाधिकारी बनने व संगठन में आने प्राथमिकता यही है कि पहले कोई अपराधी रहा हो, फिर उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी बनेगा? जिस तरह अपराधों में संलिप्तता और अपराधियों से कांग्रेस नेताओं के रिश्ते जगजाहिर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी की प्रदेश सरकार को बदनाम करके अराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप अरुण साव….

    September 21, 2026

    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह….

    September 21, 2026

    भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश….

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली….

    September 21, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना…..

    September 21, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना…..

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप अरुण साव….

    September 21, 2026

    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह….

    September 21, 2026

    भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश….

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली….

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.