Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में छठ के भव्य आयोजन की तैयारी सरकार ने बनाए 1000 से ज्यादा घाट: सीएम आतिशी
    राज्य

    दिल्ली में छठ के भव्य आयोजन की तैयारी सरकार ने बनाए 1000 से ज्यादा घाट: सीएम आतिशी

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में छठ के भव्य आयोजन की तैयारी सरकार ने बनाए 1000 से ज्यादा घाट: सीएम आतिशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पर्व को लेकर कहा कि देश की राजधानी में भव्य तरीके से छठ मनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए एक हजार से अधिक घाट बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बड़े-बड़े छठ घाटों पर मेडिकल सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। दिल्ली सरकार ने छठ पर्व पर 7 नवंबर को छुट्टी का ऐलान कर रखा है। चार दिन चलने वाले छठ पर्व के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पर्व से जुड़ी तैयारियों के बारे में आयोजित पीसी में कहा  मंगलवार शाम से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। छठ का त्योहार हमारे पूर्वांचलियों का बड़ा त्योहार है। एक समय था जब उनको यह पर्व मनाने के लिए ट्रेन और बसों में भर भर कर अपने-अपने गांव जाना पड़ता था। लेकिन जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। तब से दिल्ली में बड़े ही धूमधाम से छठ मनाई जाती है ताकि उनको छठ मनाने के लिए शहर छोड़कर ना जाना पड़े। उन्होंने आगे कहा इस बार भी दिल्ली में छठ पर्व का भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है और 7 नवंबर को राजधानी में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की जा रही है। अकेले दिल्ली में 1000 से ज्यादा भव्य छठ घाट बनाए गए हैं। साल 2014 में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से पहले यहां पर महज 60 छठ पूजा घाट हुआ करते थे। लेकिन आज की तारीख में एक हजार से ज्यादा घाट हैं। इन सभी घाटों का इंतजाम दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभाग करते हैं। छठ घाटों पर मेडिकल सुविधाओं को लेकर सीएम आतिशी ने कहा कि बड़े-बड़े छठ घाटों पर मेडिकल सुविधाओं की तैयारी की गई है। कई जगहों पर मैथिली कार्यक्रम कराए जाते हैं। इन छठ घाटों पर आयोजन दिल्ली सरकार करवाती है। घाट बनाने, पानी का इंतजाम करने, मेडिकल सुविधाओं और डॉक्टरों के इंतजाम आदि सभी काम दिल्ली सरकार के विभाग करते हैं। दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “राजधानी में संवैधानिक स्थिति के मुताबिक जमीन, कानून और पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है और अन्य चीजें दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती हैं। केंद्र का काम दिल्ली के कामों को रोकना है। वो एक फीसदी भी अपना काम कर दें तो आज ऐसी स्थिति ना होती। उन्होंने आगे कहा कि आज दिल्ली के लोगों के सामने दो मॉडल हैं, एक दिल्ली सरकार का जिसमें मुफ्त शिक्षा, बिजली, पानी की सुविधाएं हैं तो दूसरा बीजेपी का मॉडल है जहां कानून की ये हालात हैं। मुंबई की फिल्मों जैसे स्थिति है। हालांकि दिल्ली में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच छठ पर्व को लेकर आपसी वाकयुद्ध जारी है। मुख्यमंत्री आतिशी ने 04  नवम्बर सोमवार को दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों में बाधा डालने के लिए बीजेपी की आलोचना करते हुए उसे पूर्वांचल विरोधी करार दिया। उन्होंने केंद्र के तहत काम करने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण पर दक्षिणी दिल्ली के एक इलाके में छठ की तैयारियों में बाधा डालने का आरोप भी लगाया। इसी तरह आईटीओ स्थित छठ घाट का निरीक्षण करने के बाद सीएम आतिशी ने कहा दिल्ली में बीजेपी की डीडीए की ओर से छठ पूजा की तैयारी में अड़चन लगाना उसकी पूर्वांचल विरोधी सोच को दर्शाता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप अरुण साव….

    September 21, 2026

    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह….

    September 21, 2026

    भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश….

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली….

    September 21, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना…..

    September 21, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना…..

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप अरुण साव….

    September 21, 2026

    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह….

    September 21, 2026

    भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश….

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली….

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.