Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, प्रदूषण से निपटने के लिए 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात- गोपाल राय
    राज्य

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, प्रदूषण से निपटने के लिए 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात- गोपाल राय

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, प्रदूषण से निपटने के लिए 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात- गोपाल राय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली सरकार ने ठंड के मौसम में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है. मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, जल बोर्ड, विकास विभाग, पुलिस, डीटीसी, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. मंत्री ने बताया कि सरकार 6 नवंबर से एक महीने के लिए एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत 588 पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया जाएगा.

    राय ने कहा कि ठंड बढ़ने और हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली और आसपास के राज्यों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (ए.क्यू.आई.) 300 से 400 के बीच बना हुआ है. वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 10 दिन दिल्ली के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. इसलिए, सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एक संगठित प्रयास की आवश्यकता को महसूस करते हुए समीक्षा बैठक बुलाई. बैठक में ग्रेप (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) के कार्यान्वयन को लेकर भी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

    एंटी डस्ट अभियान में 63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया
    सरकार ने खुले में आग जलाने से प्रदूषण रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी करने वाली पेट्रोलिंग टीमों की नियुक्ति की है. इन टीमों का काम होगा ओपन बर्निंग की घटनाओं की पहचान करना और उन्हें तुरंत रोकना. गोपाल राय ने बताया कि एंटी डस्ट अभियान के तहत 7927 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 428 स्थलों पर दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के चलते नोटिस और चालान जारी किया गया. दिल्ली में अब तक 63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है. उन्होंने बताया कि 13 विभागों के अधिकारियों की टीमें लगातार निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही हैं. सड़कों पर धूल नियंत्रण के लिए सरकार ने 68 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन्स और 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन्स को तैनात किया है. 146 ऊंची इमारतों पर भी एंटी-स्मॉग गन्स लगाई गई हैं ताकि हवा में धूल के कणों को नियंत्रित किया जा सके.

    5000 एकड़ तक पहुंचने का लक्ष्य
    पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त में पूसा बायो-डीकंपोजर का छिड़काव शुरू किया है. अब तक 3258 एकड़ खेतों में इसका छिड़काव किया जा चुका है और लक्ष्य 5000 एकड़ खेतों में इसे लागू करना है. पराली जलाने पर नजर रखने के लिए 11 टीमें गठित की गई हैं और किसानों को जागरूक बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

    प्रदूषण कम करने के लिए पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी
    वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने अक्टूबर से अब तक 76,558 वाहनों का चालान किया और 3,248 पुराने वाहनों को जब्त किया है. गोपाल राय ने सरकारी विभागों, आरडब्ल्यूए और निर्माण एजेंसियों को रात्रि सुरक्षा गार्डों के लिए बिजली के हीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि खुले में कचरा जलाने की घटनाओं को रोका जा सके.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…..

    September 21, 2026

    नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन…..

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट….

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…

    September 21, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…..

    September 21, 2026

    नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन…..

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट….

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.