Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में शराब से ज्यादा बीयर के शौकीन
    मध्यप्रदेश

    मप्र में शराब से ज्यादा बीयर के शौकीन

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में शराब से ज्यादा बीयर के शौकीन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र में में शराब दुकानों का नया कंपोजिट शॉप मॉडल लागू होने के बाद से बीयर के शौकिनों की तदाद बढ़ी है। आलम यह है कि देशी शराब को दरकिनार कर लोग अब देसी मदिरा और बीयर अधिक पी रहे हैं। इससे बीयर की खपत हर महीने नए रिकॉर्ड बना रही है। भोपाल की तुलना में इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में 70 प्रतिशत ज्यादा बीयर पी जाती है। लेकिन भोपाल में अंग्रेजी शराब पसंद करने वालों की तादाद ज्यादा है। इसमें बीते साल की तुलना में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के 55 जिलों में से 14 जिलों में अंग्रेजी और 10 जिलों में देसी शराब की बिक्री बीते साल की तुलना में कम हुई है। वहीं, गुना, अलीराजपुर एवं डिंडोरी ऐसे तीन जिले हैं, जहां बीयर के शौकीनों की संख्या सबसे कम हैं।
    मप्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शराब से 16 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में विदेशी शराब की खपत कम होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष की अपेक्षा में शराब की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। उप्र, हरियाणा के जरिए सस्ती व अवैध शराब आने के कारण विदेशी शराब का कारोबार प्रभावित हो रहा है। आयुक्त मप्र आबकारी अभिजीत अग्रवाल का कहना है कि शराब बिक्री के लिए लाइसेंसी बाध्य नहीं है कि उसे देसी विदेशी एक समान मात्रा में बेचना है। वह हमको केवल तय रेवेन्यू देने के लिए बाध्य है।

    बीयर की बिक्री में 21.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    प्रदेश के सुरा प्रेमियों में देसी मदिरा व बीयर के प्रति मोह बढ़ा है। यही कारण है कि बीते साल की अपेक्षा चालू वित्तीय वर्ष के पहले 6 माह में देसी मदिरा बिक्री में 6.74 प्रतिशत व बीयर में 21.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन विदेश मदिरा से मोहभंग होने पर खपत में 3.69 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि आबकारी को 699 करोड़ ज्यादा वसूली मिली है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले छह माह में विदेशी मदिरा की बिक्री 333.89 लाख प्रूफ लीटर हुई, जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इन्ही 6 माह में यह खपत 346.67 लाख प्रूफ लीटर थी। देसी मदिरा की खपत बीते वित्तीय वर्ष में 694.59 लाख प्रूफ लीटर हुई, जो चालू वित्तीय वर्ष में बढक़र 741.42 लाख प्रूफ लीटर हो गई है। बीयर बीते साल की पहली छमाही के आंकड़े से 1041.57 लाख बल्क लीटर से उछलकर इस बार 1260.54 लाख बल्क लीटर को छू गई है। आबकारी अधिकारियों ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने 16,000 करोड़ राजस्व वसूली का टारगेट तय कर रखा है और चालू वित्तीय वर्ष के सितंबर माह तक 7095 करोड़ की राशि टारगेट अनुसार वसूल हो चुकी है। जबकि आबकारी अधिकारियों को बीते वर्ष सितंबर तक 6396.21 करोड़ की राशि मिली थी, जो वर्तमान में मिली राशि से 10.93 प्रतिशत कम है।
    साल-दर-साल बढ़ रही खपत

    मप्र में बीयर की खपत साल-दर-साल बढ़ती जा रही 
    2019-20 में देसी शराब की 1130 लाख प्रूफ लीटर, विदेशी शराब की 583.48 लाख प्रूफ लीटर और बीयर की 1099.76 लाख बल्क लीटर खपत हुई थी। वहीं 2020-21 में देसी शराब 899.16 लाख प्रूफ लीटर, विदेशी                  शराब  420.65 लाख प्रूफ लीटर, बीयर 840.77 लाख बल्क लीटर, 2021-22 में देसी शराब 1020.38 लाख प्रूफ लीटर,       विदेशी  शराब 471.03 लाख प्रूफ लीटर, बीयर 962.18 लाख बल्क लीटर, 2022-23 में देसी शराब 1448.22 लाख प्रूफ लीटर, विदेशी शराब 684.69 लाख प्रूफ लीटर, बीयर 1909.18 लाख बल्क लीटर, 2023-24 में देसी शराब 1425.28 लाख प्रूफ लीटर, विदेशी शराब 744.90 लाख प्रूफ लीटर और बीयर 1933.35 लाख बल्क लीटर की खपत हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…..

    September 21, 2026

    नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन…..

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट….

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…

    September 21, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…..

    September 21, 2026

    नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन…..

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट….

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.