Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पुलिसकर्मी को एक बदमाश दे रहा धमकी, दो लाख की डिमांड, नहीं दिए तो बेटे के फोटो वायरल
    मध्यप्रदेश

    पुलिसकर्मी को एक बदमाश दे रहा धमकी, दो लाख की डिमांड, नहीं दिए तो बेटे के फोटो वायरल

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलिसकर्मी को एक बदमाश दे रहा धमकी, दो लाख की डिमांड, नहीं दिए तो बेटे के फोटो वायरल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो पुलिस को धमकाने से भी नहीं डर रहे हैं, ताजा मामला ग्वालियर जिले का है, यहां तैनात एक पुलिसकर्मी को एक बदमाश धमका रहा है कि अगर उसने दो लाख रुपये नहीं दिए तो वो उसके बेटे की फोटो वायरल कर देगा. ग्वालियर जिले के बिजौली थाने में खुद एक पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, रिपोर्ट एक चोर के खिलाफ है जो उसे धमका रहा है, दरअसल पुलिसकर्मी का बेटा हाल ही में चितौरा रोड स्थित एक कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा देने गया था, यहां उसने अपनी एक्टिवा पार्किंग में खड़ी की थी, चूंकि परीक्षा हॉल में मोबाइल नहीं ले जाया जा सकता, इसलिए उसने मोबाइल कार की डिग्गी में रख दिया, जब वो वापस लौटा तो मोबाइल गायब था. 

    फोन चोरी करने वाला व्यक्ति दे रहा धमकी

    छात्र कुणाल ने 22 अक्टूबर को अपने पिता के साथ बिजौली थाने पहुंचकर फोन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन फोन को खोजने में कोई सफलता नहीं मिली, इसी बीच फोन चोरी करने वाले व्यक्ति ने फोन की गैलरी में जाकर फोटो और वीडियो देखे और फिर कुणाल के पिता को फोन पर कॉल करके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

    बदमाश ने मांगे दो लाख रुपए

    फोन करने वाले ने पुलिसकर्मी से कहा कि अगर उसने दो लाख रुपए नहीं दिए तो वह उसके बेटे के फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। बदमाश उसे बार-बार फोन करके धमकाता रहा, जिससे तंग आकर पुलिसकर्मी थाने पहुंचा और शिकायत की।

    पुलिस को शक है कि यह उसके किसी जानकार का काम हो सकता है

    एडिशनल एसपी का कहना है कि फोन चोरी का अपराध दर्ज कर लिया गया है, अब धमकी देकर दो लाख रुपए मांगने की शिकायत दर्ज की गई है, साइबर टीम कॉलर का पता लगा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का यह भी मानना ​​है कि यह कुणाल के किसी दोस्त या परिचित का काम हो सकता है, जो जानता हो कि फोन की गैलरी में क्या है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026

    NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.