Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर देखिए उनके टॉप-10 शानदार क्रिकेटिंग उपलब्धियां
    खेल

    विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर देखिए उनके टॉप-10 शानदार क्रिकेटिंग उपलब्धियां

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर देखिए उनके टॉप-10 शानदार क्रिकेटिंग उपलब्धियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 2024 को किंग कोहली 36 साल के हो गए हैं। मौजूदा समय में किंग कोहली भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं, जहां उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी अहम और बेहतरीन पारियां खेली है।

    साल 2024 में विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत के खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। किंग कोहली की दीवानगी से हर कोई वाकिफ हैं।

    फैंस को हमेशा उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता हैं और आज फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में कोहली के बर्थडे पर आज जानते हैं उनके क्रिकेट करियर के टॉप-10 रिकॉर्ड्स।

    कोहली के क्रिकेट करियर के टॉप-10 रिकॉर्ड्स

    1. सबसे तेज 13 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड
    वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर 2023 को अपने 278 वनडे मैच में यह कारनामा किया था।

    इस मामले में वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं, जिन्होंने अपने 321 वनडे मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी।
    उनके नाम सिर्फ सबसे तेज वनडे में 13 हजार रन ही नहीं, ब्लकि सबसे तेज 8000 रन, 9000 रन, 10000 रन, 11,000 रन, 12,000 रन भी दर्ज हैं।

    2. सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड
    भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20I) में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का अवॉर्ड हैं। उन्होंने 2008 से अब तक कुल 538 मैच खेलते हुए 21 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। टेस्ट में तीन बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, वनडे में 11 बार और टी20I में 7 बार ये मुकाम हासिल किया है।

    3. वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड
    विराट कोहली ने 2008 से 2024 तक वनडे क्रिकेट में कुल 295 मैच खेलते हुए 13906 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 50 बार शतकीय पारी निकली है, जबकि 72 बार उनके बल्ले से फिफ्टी निकली है। वह वनडे में सबसे ज्यादा 100 जड़ने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

    4. T20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड
    विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ टॉप पर हैं। कोहली ने 2010 से 2024 तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 125 मैच खेलते हुए 4188 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 39 अर्धशतक निकले हैं।

    5. T20I में सबसे तेज 3500 रन बनाने का रिकॉर्ड
    विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3500 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने 8 सितंबर 2022 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20I मैच में यह खास मुकाम हासिल किया था। किंग कोहली ने 104वें मैच और 96 पारी में ही यह उपलब्धि हासिल की थी।

    6. विश्व कप में अपने पहले मैच में शतक जड़ने का रिकॉर्ड
    विराट कोहली ने साल 2011 में विश्व कप में पदापर्ण किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए।

    7. वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड
    विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में एक टीम (श्रीलंका) के खिलाफ सबसे ज्यादा (10) शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 बार शतक जड़े, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने कुल 43 वनडे मैच खेलते हुए 9 बार शतक जमाए है।

    8. एक कलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड
    विराट कोहली के नाम एक कलैंडर ईयर में दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उन्होंने 2018 में 37 मैच (टेस्ट, वनडे और टी20I को मिलाकर) खेलते हुए 11 शतक जमाए। इस मामले में कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 1998 में 39 मैचों में 12 शतक एक कलैंडर ईयर में जड़े।

    9. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
    बतौर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने (टेस्ट, वनडे और टी20I को मिलाकर) कुल 213 मैचों में कप्तानी की है। यह बतौर कप्तान क्रिकेट मैच खेलने के मामले में 8वें नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा बतौर कप्तान एमएस धोनी के नाम मैच (332) खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

    10. सबसे तेज 4000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड
    साल 2018 में कोहली के नाम सबसे तेज 4000 टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने अपनी 65वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया। पिछला रिकॉर्ड ब्रायन लारा के पास था, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 71 पारियां ली।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.