Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्मार्टफोन में छिपे वायरस से मुक्ति दिलाएंगे ये 5 स्टेप्स
    छत्तीसगढ़

    स्मार्टफोन में छिपे वायरस से मुक्ति दिलाएंगे ये 5 स्टेप्स

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्मार्टफोन में छिपे वायरस से मुक्ति दिलाएंगे ये 5 स्टेप्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल इंटरनेट सर्फिंग और यू-ट्यूब व अन्य वेबसाइट्स के वीडियो व ऑडियो डाउनलोड करने के लिए बड़े पैमाने पर होता है। ऐसे में फोन में वायरस का आ जाना अब आम बात हो गई है। बहुत से वायरस को तो एंटी वायरस भी नहीं रोक पाते। हमारा फोन वायरस के हमले का शिकार हो चुका है, यह भी हमें तब पता चलता है, जब फोन पर फाइलें बहुत धीरे खुलने लगती हैं या फोन हैंग करता है। आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन भी वायरस के हमले का शिकार हो गया है, तो आप उसे वायरस से मुक्त कैसे कर सकते हैं।

    मेमोरी कार्ड से तो वायरस हटाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आप मेमोरी कार्ड का डेटा किसी अन्य जगह पर ट्रांस्फर करके उसे फॉर्मेट कर दें। लेकिन अगर वायरस आपके फोन की मेमोरी में आ चुका है, तो आप घबरा जाते हैं, क्योंकि सारी एप्लिकेशन्स फोन की इंटरनल मेमोरी में ही डाउनलोडेड होती हैं। फोन की आंतरिक मेमोरी को फार्मेट करे का मतलब है, सारी एप्लिकेशन को फिर से डाउनलोड करना, जिसमें आपका काफी वक्त लग जाएगा।

    कम से कम समय में अपने फोन से वायरस कैसे डिलिट करे, यह जानने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स को ध्यान से पढ़ेंः

    स्टेप 1. सबसे पहले अपने फोन या टेबलेट को सेफ मोड पर रिबूट करें। ऐसा करने से ऐप्स के साथ जो भी वायरस चल रहे होंगे वो बंद हो जाएंगे। अगर फोन में रिबूट का ऑप्शन न आए तो पावर के बटन को कुछ देर तक के लिए दबा कर रखें। उसके बाद रिबूट का ऑप्शन आएगा जिसे सेलेक्ट करके आप अपने स्मार्टफोन को रीबूट कर सकते है।

    स्टेप 2. जब आपका स्मार्टफोन रिस्टार्ट हो जाए तो अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अपने फोन की सभी इन्सटॉल्ड ऐप्स दिख जाएंगी। अगर फोन में वायरस होगा तो वह रनिंग मोड पर दिख जाएगा। जबकि बाकी सारी ऐप्स में से कोई भी रंनिग मोड पर नहीं होगी।

    स्टेप 3. इस लिस्ट में वायरस दिखते ही सबसे पहले उसे अनइन्सटॉल करें। वायरस पर क्लिक करते ही अनइन्सटॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर अनइन्सटॉल का ऑप्शन न आए तो आपको डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर सेटिंग पर जाना होगा।

    स्टेप 4. डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर सेटिंग पर जाकर फोन में मौजूद सारी ऐप्स नजर आएगी। इसमें से जो भी ऐप आपको काम की न लगे उसे अनइन्सटॉल कर दें।

    स्टेप 5. सारी गैर जरूरी ऐप्स को अनइन्सटॉल करने के बाद अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें। ऐसा करने से फोन में मौजूद सारे वायरस रिमूव हो जाएंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.