Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»RBI का बड़ा अपडेट: 2000 ₹ के नोट बंद होने के बाद भी दबाकर बैठे हैं लोग
    व्यापार

    RBI का बड़ा अपडेट: 2000 ₹ के नोट बंद होने के बाद भी दबाकर बैठे हैं लोग

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RBI का बड़ा अपडेट: 2000 ₹ के नोट बंद होने के बाद भी दबाकर बैठे हैं लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब डेढ़ साल पहले 2000 रुपये के नोटों (2000 Rupee Note) को चलन से बाहर किया था। केंद्रीय बैंक ने लोगों को बाकायदा मोहलत भी दी कि वे इन नोटों को वापस बैंक को लौटा सकें। अब तक 2000 के करीब 98 फीसदी नोट आरबीआई के पास आ भी चुके हैं। लेकिन, अभी भी हजारों करोड़ के गुलाबी नोटों को लोग दबाए बैठे हैं।

    लोगों के पास 6,970 करोड़ रुपये मूल्य के नोट

    आरबीआई ने 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट दिया है। उसका कहना है कि सर्कुलेशन से बाहर होने के बाद से ज्यादातर 2000 के नोट वापस आ गए हैं। लेकिन, अभी भी लोगों के पास 6,970 करोड़ रुपये मूल्य के नोट मौजूद हैं। यह आंकड़ा 31 अक्टूबर 2024 तक का है। आरबीआई का लेटेस्ट अपडेट बताता है कि 98.04 फीसदी 2000 रुपये के नोटों की वापसी हो चुकी है।

    हालांकि, अब समस्या यह है कि केंद्रीय बैंक के पास नोट वापस आने की रफ्तार काफी सुस्त हो गई है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि जिनके पास ये नोट हैं, वे इसे लौटाना नहीं चाहते। पिछले एक महीने में महज 147 करोड़ रुपये मूल्य के गुलाबी नोट ही वापस आ सके हैं।

    सुस्त पड़ रही नोट वापसी की रफ्तार

    आरबीआई ने 1 जुलाई 2024 को जो डेटा शेयर किया था, उसके मुताबिक 7581 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बाजार में बचे हुए थे। 1 अक्टूबर को ये 7,117 करोड़ रुपये और अब 31 अक्टूबर को 6,970 करोड़ रुपये है। इसका मतलब कि जुलाई से अब तक महज 611 करोड़ रुपये मूल्य के नोटों की वापसी हो सकी है।

    पिछले साल मई 2023 में 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया गया था। उस वक्त बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के करेंसी नोट मौजूद थे। 29 दिसंबर 2023 तक ये आंकड़ा घटकर 9,330 करोड़ रुपये रह गया, क्योंकि लोगों ने युद्ध स्तर पर 2000 के नोट जमा कराए। लेकिन, उसके बाद वापसी की रफ्तार लगातार धीमी होती गई।

    2000 के नोट को चलन से बाहर क्यों किया गया था?

    RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने 2000 के नोट को बदलवाने के लिए 
    पहले 30 सितंबर 2023 तक की मोहलत दी थी। हालांकि, इसे समय-समय पर बढ़ाया भी गया। 2000 के नोट नवंबर 2016 में पेश किए गए थे। उस वक्त सरकार ने चलन में मौजूद 500 और 1000 रुपये के नोटों बंद कर दिया था।

    आरबीआई ने कहा कि 2018-19 में 2000 रुपये के बैंक नोटों की छपाई बंद करने का एलान किया। उसका कहना था कि अन्य मूल्य के नोटों की पर्याप्त उपलब्धता होने के बाद अब 2000 के नोटों की जरूरत नहीं रह गई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.