Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए शिक्षकों को मिलेगा 10 स्कूल चुनने का मौका, जानें पूरी गाइडलाइन
    राज्य

    ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए शिक्षकों को मिलेगा 10 स्कूल चुनने का मौका, जानें पूरी गाइडलाइन

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए शिक्षकों को मिलेगा 10 स्कूल चुनने का मौका, जानें पूरी गाइडलाइन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत नियमित शिक्षकों, बिहार लोक सेवा आयोग से नियुक्त शिक्षकों तथा सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों के स्थानातंरण व पदस्थापन की घंटी बज गई है। 7 से 22 नवंबर तक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। आवेदन शिक्षा विभाग के ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करना होगा।

    इसके बाद शिक्षकों द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर दिसंबर के तीसरे/चौथे सप्ताह में स्थानांतरण व पदस्थापन किया जाएगा। इसमें वरीयता के आधार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को सभी जिलों को मार्गदर्शिका जारी की गई।

    रैंडमाइजेशन के आधार पर विद्यालय का आवंटन

    शिक्षा विभाग के मुताबिक शिक्षकों द्वारा दिए गए विकल्प के इकाई अंतर्गत विद्यालयों में रिक्ति के आधार पर साफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन से विद्यालय का आवंटन होगा।

    प्रथम विकल्प की इकाई के विद्यालयों में रिक्ति नहीं रहने की स्थिति में शिक्षकों द्वारा दिए गए क्रमश अन्य विकल्पों के इकाईयों के विद्यालयों में उपलब्ध रिक्ति के आधार पर विद्यालय आवंटन किया जाएगा। इसलिए शिक्षकों को दस विकल्प आवेदन में देने को कहा गया है।

    जनवरी के पहले सप्ताह (एक से सात तारीख तक) में शिक्षकों को अपने आवंटित विद्यालय में योगदान करना सुनिश्चित किया जाएगा।

    योगदान की तिथि से सक्षमता पास शिक्षक बन जाएंगे विशिष्ट अध्यापक

    आवंटित विद्यालय में योगदान की तिथि से सक्षमता पास शिक्षक विशिष्ट अध्यापक का दर्जा प्राप्त करेंगे और उन्हें विद्यालय में योगदान की तिथि से विशिष्ट शिक्षक का वेतन प्राप्त होगा।
    बता दें कि सक्षमता पास एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षक हैं। इनमें से एक लाख 84 हजार 452 नियोजित शिक्षक ही काउंसिलिंग में उपस्थित हुए थे। शेष 3366 नियोजित शिक्षक अनुपस्थित रहे।
    उपस्थित एक लाख 84 हजार 452 नियोजित शिक्षकों में से एक लाख 73 हजार 527 नियोजित शिक्षकों की ही काउंसलिंग पूरी हुई है। शेष 10 हजार 925 नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग विभिन्न कारणों से नहीं हो पायी है। ऐसे शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल होने का जल्द मौका दिया जाएगा।

    ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

    शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन एवं दस विद्यालय संबंधी विकल्प देने की प्रक्रिया की जानकारी भी मार्गदर्शिका में दी गई है। इसके मुताबिक शिक्षकों को स्वयं के टीचर आइडी से पोर्टल (https://eshikshakosh.bihar.gov.in) पर लॉगिन कर आवेदन करना है।

    लॉगिन के बाद शिक्षकों को डैशबोर्ड पर अंकित "टीचर ट्रांसफर" बटन को क्लिक करना होगा। इसके बाद पोर्टल के स्क्रीन पर बांयी तरफ तीन मेनू प्रदर्शित होगा।

    शिक्षक द्वारा "ट्रांसफर एप्लीकेशन फार्म" मेनू को क्लिक करने के बाद संबंधित शिक्षक के पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा, जिसे पोर्टल पर यथास्थान अंकित करने के बाद "वेरीफाइ ओटीपी" बटन को क्लिक किया जाएगा।

    तत्पश्चात संबंधित शिक्षक का ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध प्रोफाइल एवं वर्तमान पदस्थापन का विवरण स्क्रीन पर स्वत प्रदर्शित हो जाएगा। बता दें कि शिक्षक बिना ओटीपी के आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसलिए आवेदन भरते समय अपना ओटीपी वाला मोबाइल साथ रखेंगे।

    यदि किसी शिक्षक/ शिक्षिका के प्रोफाइल एवं वर्तमान पदस्थापन इत्यादि के विवरण में त्रुटिपूर्ण प्रतिष्टि है, तो अविलंब संबंधित जिला शिक्षा

    पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से संपर्क कर सुधार कराएंगे। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी डाटा के आधार पर स्थानांतरण/पदस्थापन किया जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.