Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पटना-बिहटा के लोगों से सतर्क रहने की अपील, एयरफोर्स बाउंड्री के बाहर भागा तेंदुआ 
    राज्य

    पटना-बिहटा के लोगों से सतर्क रहने की अपील, एयरफोर्स बाउंड्री के बाहर भागा तेंदुआ 

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना-बिहटा के लोगों से सतर्क रहने की अपील, एयरफोर्स बाउंड्री के बाहर भागा तेंदुआ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहटा। पटना और बिहटा वाले सावधान हो जाएं क्योंकि एक तेंदुआ, वन विभाग को चकमा देकर फरार हो गया है। सोमवार को तेंदुआ बिहटा में फिर खलबली का कारण बना रहा। कभी एयरफोर्स बाउंड्री के अंदर तो कभी बाहर होने की सूचना से आम लोग के साथ ही वन विभाग की टीम भी हैरान व परेशान रही। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी देर रात तक उसे पकडा नहीं जा सका था।

    छठ व्रती भी संशय में

    जिससे वायु सेना केंद्र स्थित सूर्यमंदिर में छठ व्रत को लेकर संशय ज्यों का त्यों बना रह गया। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से तेंदुए के कारण वायुसेना केंद्र में जारी उहापोह की स्थिति के बीच सोमवार को तब खलबली मच गई जब अचानक गोखुलपुर गांव के निकट बाधार में एक युवक ने उसे देखने की सूचना दी। इस सूचना से ही कई गांव में खलबली मच गई।

    तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन एवं वन विभाग को दी गई।करीब दो घंटे बाद वन विभाग एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसकी छानबीन शुरू किया। लगभग 1 घंटे तक चले एक्सरसाइज के बीच में ही वायु सेना से वन विभाग की टीम को कॉल आया कि परिसर में स्थित एक सीसीटीवी में तेंदुआ देखा गया है।सीसीटीवी में तेंदुआ दिखने की पुष्टि होते ही एक बार फिर सारा सामान समेट कर वन विभाग की टीम एयरफोर्स प्रांगण में लौट गई।बताया जाता है कि गोकुलपुर निवासी विनोद राय बाधार में किसी काम से गए थे।

    बोरिंग के पास दिख गया तेंदुआ

    तभी अचानक एक बोरिंग के पास उसे तेंदुआ दिख गया। तेंदुआ के भय से भयभीत वह भागता हुआ गांव में पहुंचा और इसकी पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी। तेंदुआ दिखने की खबर तत्काल आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना बिहटा पुलिस एवं वन विभाग की टीम को भी दिया। इसके बाद इसकी खोजबीन शुरू की गई। तेंदुआ पकड़ा जाता इसके बीच में ही एयर फोर्स के सीसीटीवी में उसके दिखने की बात सामने आ गई। जिससे पूरा प्रशासन की टीम सकते में आ गया।

    क्योंकि, किस सूचना पर विश्वास किया जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था। जल्द पकड़ लिया जायेगा तेंदुआ, लोग अफवाह की सूचना से बचे-फारेस्ट रेंज ऑफिसर दानापुर विजय कुमार सिंह ने वन विभाग की टीम पूरी मुश्तैदी से लगी हुई है। हम उसे जल्द पकड़ लेंगे।

    तेंदुआ आसानी से बाउंड्री के बाहर आ सकता है। इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं पर जिस बाहर बधार में जिस जगह पर तेंदुआ दिखने की बात बताई गई वो सही नहीं लग रहा है। क्यूंकि उसके लिए उसे सड़क भी पार करना होगा। अगर ऐसा होता तो उसे कई लोग देखते।इसलिए ऐसे समय में बड़ी सावधानी की जरुरत है। लोग ऐसे अफवाह से बचे उसके बाहर निकलने की सही सूचना हो तो लोग अवश्य समय से दें।ताकि उसे जल्द पकड़ा जा सके।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.