Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»रूस ने चीन में पहली बार उतारा एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट  
    विदेश

    रूस ने चीन में पहली बार उतारा एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट  

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस ने चीन में पहली बार उतारा एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजिंग । रूस ने चीन में शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहली बार एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट को उतारा है। रूसी एसयू-57 विमान उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के ताइयुआन एयरबेस पर लैंड हुआ। एसयू-57 को पहली बार नवंबर 2017 में दुबई एयरशो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, इस एयरशो में एसयू-57 ने उड़ान नहीं भरी थी, बल्कि वह किसी मूर्ति की तरह सिर्फ खड़ा रहा। उस समय यह विमान का प्रोटोटाइप था और परीक्षण से गुजर रहा था। इस विमान ने पहली बार 2010 में उड़ान भरी थी। अभी तक यह पता नहीं चला है कि एसयू-57 लड़ाकू विमान 12 से 17 नवंबर 2024 तक होने वाले झुहाई एयरशो 2024 में उड़ान भरेगा या नहीं। अब तक एसयू-57 विमान ने रूस के बाहर किसी अंतरराष्ट्रीय एयर शो में अपनी उड़ानों का प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि, इसने 2019 और 2021 में मॉस्को के पास एमएकेएस एयर शो में अपनी उड़ान क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। ताइयुआन में उतरते समय ली गई एसयू-57 की तस्वीर में बोर्ट नंबर 54 है, जो बताता है कि यह एक प्रोटोटाइप है जिसे संभवतः 2019 से पहले निर्मित किया गया था। बोर्ट 51 उन लड़ाकू विमानों में से एक था जिसने एमएकेएस 2019 में भाग लिया था और बोर्ट 57 एयर शो में स्थिर प्रदर्शन पर था। चीन पहुंचे एसयू-57 लड़ाकू विमान में एएल-41Fएफ1 इंजन लगा हुआ है, जो इसके प्रोटोटाइप की स्थिति के अनुकूल है। एसयू-57 के नए वेरिएंट में लड़ाकू विमान के स्टेट 2 पावरप्लांट, इज़डेलिये 30 इंजन द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। रूसी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, इज़डेलिये 30 इंजन द्वारा संचालित एसयू-57 का सीरियल उत्पादन 2024 में शुरू होगा। इससे एसयू-57 लड़ाकू विमान को ज्यादा पावर मिलेगी और मेंटीनेंस पर भी कम खर्च होगा। 

    रूसी एसयू-57 दे रहा चीनी मित्रता का संदेश
    झुहाई एयरशो में एसयू-57 की भागीदारी का उद्देश्य रूस और चीन के बीच गहरे होते रक्षा संबंधों को रेखांकित करना और रूसी विरोधियों को रूस और चीन के बीच रक्षा सहयोग और प्रौद्योगिकी साझा करने के रणनीतिक निहितार्थों को समझाना है।  झुहाई एयरशो में एसयू-57 की संभावित भागीदारी का उद्देश्य नए खरीदारों को तलाशना नहीं है। वह सिर्फ यह दिखाना चाहता है कि रूस अपने दोस्त चीन के साथ रक्षा संबंधों को कितना महत्व दे रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सब जानते हैं कि एसयू-57  अभी परीक्षणों के दौर से गुजर रहा है और खुद रूसी वायु सेना ने इस विमान को अभी तक अपने बेड़े में शामिल नहीं किया है। ऐसे में कोई भी देश करोड़ों रुपयों के इस विमान को ऐसे ही खरीदना नहीं चाहेगा। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.