Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस घटना का किस्सा बताया जब सुषमा स्वराज ने जस्टिन ट्रूडो के पंजाब दौरे को रोक दिया था…
    विदेश

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस घटना का किस्सा बताया जब सुषमा स्वराज ने जस्टिन ट्रूडो के पंजाब दौरे को रोक दिया था…

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस घटना का किस्सा बताया जब सुषमा स्वराज ने जस्टिन ट्रूडो के पंजाब दौरे को रोक दिया था…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत को अकड़ दिखाते-दिखाते कनाडा की कानून व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि दिन-दहाड़े मंदिरों में हमले होने लगे हैं।

    हिंदुओँ को खुलेआम टारगेट किया जाता है और कनाडाई पीएम वहां होने वाले अपराधों का ठीकरा भारत पर फोड़ते नजर आते हैं।

    खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद जिस तरह से जस्टिन ट्रूडो ने बेबुनियाद आरोप लगातर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है, उससे दोनों देशों के रिश्ते बद से बदतर हो गए हैं।

    इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक पुराना किस्सा भी याद किया।

    जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो उस वक्त कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जस्टिन ट्रूडो को उनकी हैसियत बता दी थी और सख्ती से कह दिया था कि जब तक वह मुख्यमंत्री से नहीं मिलते तब तक पंजाब का दौरा नहीं कर सकते।

    कैप्टन अमिरंदर ने कहा, जस्टिन ट्रूडो ने अपने सिख रक्षा मंत्री को पंजाब भेजा था। मैंने उससे मिलने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह खुद वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशना का सक्रिय सदस्य था।

    उस समय यह संगठन खालिस्तानी आंदोलन से जुड़ा था। रक्षा मंत्री के पिता ही संगठन के मुखिया थे। कुछ महीने बाद जस्टिन ट्रूडो पंजाब के दौरे पर आए और उन्होंने सीएम अमरिंदर सिंह से मिलने से इनकार कर दिया।

    तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसपर कड़ी आपत्ति जलताई और उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि अगर ट्रूडो मुख्यमंत्री से नहीं मिलते तो वह राज्य का दौरा नहीं कर सकते। इसके बाद अपने रक्षा मंत्री सज्जन के साथ जस्टिन ट्रूडो कैप्टन अमरिंदर सिंह से अमृतसर में मिले।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ट्रूडो से मुलाकात के दौरान मैंने बताया कि कनाडा खालिस्तानियों का अड्डा बन गया है और कोई भी पंजाबी यह नहीं चाहता।

    वहां ड्रग्स और गैंगस्टरों काचलन है। मैंने उन्हें 20 लोगों के नाम दिए थे जो कि अपराधी हैं। कुछ तो उनकी ही कैबिनेट के सदस्य थे।

    उन्होंने बताया कि ट्रूोडो ने एक्शन लेने की बात कही थी लेकिन इसके बाद से आपराधिक गतिविधियां और बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि कनिष्क विस्फोट की घटना ने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया था।

    2016 मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना कनाडा का सात दिन का दौरा रद्द कर दिया था। उन्हें आशंका थी कि उनके खिलाफ टोरंटो के कोर्ट में केस चलाया जा सकता है।

    वहीं एनएसए अजित डोभाल और गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों के बाद भी उन्होंने ट्रूडो की जमकर खिंचाई की थी। सिंह ने कहा, जस्टिन ट्रूडो अपनी राजनीति और सत्ता के लिए पंजाबियों को इस्तेमाल कर रहे हैं।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, कनाडा में ऐसी सरकार है जो कि निजी स्वार्थ् के लिए आतंकियों और अलगाववादियों को बढ़ावा दे रही है और अपराधियों का उत्पादन करने में लगी है।

    उन्होंने कहा कि एक महत्वाकांक्षी इंसान कभी पुरानी दोस्ती को खराब नहीं करता है। ऐसा नहीं होता है कि जो देश दशकों से दोस्त रहे हौं उनके संबंध इस कदर खराब हो जाएं।

    एक आतंकी की हत्या को लेकर जस्टिन ट्रूडो जिस तरह से भारत पर उंगली उठा रहे हैं, वह खुद अपनी बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं।

    The post कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस घटना का किस्सा बताया जब सुषमा स्वराज ने जस्टिन ट्रूडो के पंजाब दौरे को रोक दिया था… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.