Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»मंगलवार की पूजा में भूलकर भी न करें ये 6 काम, ‘महावली हनुमान’ होते हैं नाराज, परेशानियों का लग सकता अंबार
    धर्म

    मंगलवार की पूजा में भूलकर भी न करें ये 6 काम, ‘महावली हनुमान’ होते हैं नाराज, परेशानियों का लग सकता अंबार

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंगलवार की पूजा में भूलकर भी न करें ये 6 काम, ‘महावली हनुमान’ होते हैं नाराज, परेशानियों का लग सकता अंबार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है. इसी तरह मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परमभक्त पवनपुत्र हनुमान जी का माना जाता है. इस दिन भक्त महावली हनुमान जी की पूजा करके खुद को कृतार्थ करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति मंगलवार के दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करता है उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं. लेकिन, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उनके नियमों की जानकारी का होना बेहद जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे कुंडली में बाधाएं उत्पन्न हों. अब सवाल है कि आखिर मंगलवार की पूजा करते हैं तो क्या नहीं करना चाहिए? बजरंग बली की पूजा के नियम क्या हैं?

    मंगलवार को इन 6 कामों को करने से बचें

    व्रतधारी नमक न खाएं: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मंगलवार का व्रत करने वाले लोगों को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, इस दिन मिठाई का दान किया जाता है. अगर आप दान कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन खुद मीठा नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से हनुमान जी नाराज हो सकते हैं.

    बाल-नाखून न काटें: ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन बाल और नाखून काटने की मनाही है. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना अशुभ होता है. मंगलवार को इन कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में धन और बुद्धि की हानि हो सकती है.

    हवन न कराएं: हनुमान जी की कृपा हमारे ऊपर बनी रहे इसके लिए पूजा-पाठ और हवन कराया जाता है. लेकिन ध्यान रहे कि मंगलवार को हवन नहीं करवाना चाहिए. हालांकि, हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

    धन का लेनदेन न करें: धर्म शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि, मंगलवार के दिन उधार पैसा ना किसी से लेना चाहिए और ना ही इस दिन किसी को उधार पैसा देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानी और हानि होने की संभावना बढ़ जाती है.

    मांस-मदिरा से दूरी रखें: मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित किया गया है, इसलिए इस दिन सात्विक रहना बहुत ज़रूरी है. ऐसा माना जाता है कि यदि आप मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार करेंगे, तो आपके कामों में निश्चित ही बाधाएं आएंगी. ऐसे में मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए.

    काले वस्‍त्र न पहनें: मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र भी नहीं पहनना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है. इसके अलावा, मंगलवार के दिन किसी भी कन्या या स्त्री को सौंदर्य प्रसाधन सामग्री नहीं खरीदनी चाहिए.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.