Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी नवंबर आखिरी हफ्ते से दिल्ली में प्रचार प्रसार के काम में तेजी लाएगी। हफ्ते भर के अंदर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति, उम्मीदवार चयन समिति और प्रदेश कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा। बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 10 पार्षद और एल्डरमैन पार्षदों को चुनाव में उतारने की तैयारी में है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी मजबूत पकड़ और अच्छी छवि वाले पार्षदों को चुनाव लड़ाएगी। दिल्ली के कालका से योगिता सिंह, बाबरपुर से मुकेश बंसल और मुंडका से गजेंद्र दलाल जैसे मजबूत पार्षदों को विधानसभा चुनाव में मौका दिया जा सकता है। दिल्ली के पूर्व सांसद जिन्हें इस लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था, उनमें से कई चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा का विधानसभा चुनाव लड़ना तय। बीजेपी दिल्ली विधानसभा में 3 सीट गठबंधन में सहयोगी दलों को दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक एनडीए के सहयोगी दल जदयू को दिल्ली में दो सीट और लोजपा (रामविलास) को एक सीट दे सकती है। दिल्ली की सीमापुरी, बुराड़ी और संगम विहार विधानसभा सीट जेडीयू और लोजपा जैसे गठबंधन दलों को दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मौजूदा 7 विधायक में से ज्यादातर का टिकट कट सकता है। बीजेपी के कई मौजूदा विधायकों का सर्वे रिपोर्ट नकारात्मक मिला है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से अभय वर्मा, गांधीनगर से अनिल बाजपेई, विश्वास नगर से सिटिंग विधायक ओमप्रकाश शर्मा, गोंडा विधानसभा क्षेत्र से सिटिंग विधायक अजय महावर, जैसे सीटिंग विधायकों की सीट पर पार्टी सर्वे करवा रही है। दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म होगा। इससे पहले कभी भी चुनाव कराए जा सकते हैं। फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की सीएम बनीं। वह दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम थीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट….

    September 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.